BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मंगलवार को बिजली विभाग का.. <<     BIG NEWS: नशे के कारोबार में फरारी काट रहा था 12.. <<     BIG NEWS : मंदसौर से राजस्थान तक फैला था डोडाचूरा.. <<     KHABAR : एक सुर, एक स्वर और देशभक्ति का संदेश, नीमच.. <<     BIG NEWS : पत्नी के चरित्र पर करता था शक, शराब के नशे.. <<     KHABAR : नगरपालिका के 14 प्रस्तावों पर बीजेपी.. <<     BIG NEWS : हरदीप पुरी के खिलाफ निर्दलीय प्रत्याशी,.. <<     BIG NEWS : दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी आदिवासी.. <<     BIG REPORT : सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पांच.. <<     KHABAR : दीपावली बोनस और लंबित मांगों को लेकर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : बालाघाट में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG NEWS : गंभीरी नदी के पास खड़े थे तीन युवक, फिर.. <<     BIG VIDEO UPDATE : अफीम किसानों की आखिरी आस अब सांवलिया.. <<     BIG NEWS : तीन प्रमुख सचिव और 16 अफसर होंगे पदोन्नत,.. <<     BIG NEWS : सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त हुईं सीएमओ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 8, 2026, 10:41 am
KHABAR : मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए कलेक्टर डॉ. भरसट ने नागरिकों से की अपील, 07, 08 एवं 09 अक्टूबर को मतदान केंद्रों पर बीएलओ के माध्यम से भरे जाएंगे फॉर्म-6, पढे़ आरिफ मंसूरी की खबर

Share On:-

झाबुआ। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. योगेश तुकाराम भरसट ने जिले के नागरिकों से मतदाता सूची में अपना नाम अनिवार्य रूप से दर्ज कराने की अपील की है। उन्होंने बताया कि 07, 08 एवं 09 अक्टूबर 2026 को जिले के मतदान केंद्रों पर बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) द्वारा फॉर्म-6 के माध्यम से नवीन मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने की कार्यवाही की जा रही है।


कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. योगेश तुकाराम भरसट ने अपील करते हुए कहा कि ऐसे नागरिक, जिनकी आयु 01 अक्टूबर 2026 को 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है अथवा जिनका नाम वर्तमान में मतदाता सूची में दर्ज नहीं है या किसी कारणवश पूर्व में मतदाता सूची से नाम विलोपित हो गया है, वे संबंधित मतदान केंद्र पर अपने बीएलओ से संपर्क कर फॉर्म-6 के माध्यम से अपना नाम मतदाता सूची में अवश्य जुड़वाएं।


उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में प्रत्येक पात्र नागरिक की सहभागिता महत्वपूर्ण है इसलिए जिले का कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे सभी पात्र नागरिक इस अवसर का लाभ उठाकर मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाना सुनिश्चित करें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE