शिवपुरी। शहर में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने इंडिया गठबंधन के तहत निर्वाचन प्रक्रिया और मतदाता सूची में गड़बड़ी के आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने गांधी सेवाश्रम के सामने धरना दिया और श्लोकतंत्र बचाओ, देश बचाओ, वोट बचाओश् के नारे लगाए। इसके बाद माधव चौक और कोर्ट रोड होते हुए कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकाला और कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।
धरने में पोहरी विधायक कैलाश कुशवाह समेत कांग्रेस और सपा नेताओं ने केंद्र व प्रदेश सरकार पर सवाल उठाए। नेताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ भी विरोध जताया। उन्होंने आरोप लगाया कि मतदाता सूची से लोगों के नाम काटे जा रहे हैं। नेताओं ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को लेकर आंदोलन जारी रहेगा।