कसरावद। एंटीबायोटिक के दुरुपयोग से होने वाले एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस (एएमआर) के प्रति जागरूकता के लिए जीआरवाई इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी, बोरावां के छात्रों ने कसरावद बस स्टैंड पर नुक्कड़ नाटक किया।
छात्रों ने बताया कि बिना डॉक्टर की सलाह एंटीबायोटिक लेने से बैक्टीरिया दवाओं के प्रति प्रतिरोधी हो जाते हैं, जिससे सामान्य संक्रमण का इलाज भी कठिन हो जाता है।
विद्यार्थियों ने अपील की- बिना सलाह दवा न लें, पूरा कोर्स करें और दुरुपयोग रोकें। कार्यक्रम प्राचार्य डॉ. सुजीत पिल्लई के मार्गदर्शन में डॉ. निधि नामदेव ने आयोजित किया। चेयरमैन अरुण यादव ने पहल की सराहना की।