खरगोन l मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की पक्षपातपूर्ण कार्यप्रणाली और वोट चोरी के विरोध में आंदोलन कर रहे INDIA गठबंधन के सांसदों को दिल्ली में रोके जाने के विरोध में आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कसरावद ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।
ब्लॉक अध्यक्ष परसराम यादव के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने एसडीएम कार्यालय कसरावद पर प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया। ज्ञापन महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित है जो अनुविभागीय अधिकारी के माध्यम से भेजा गया।
ज्ञापन में कहा गया कि राहुल गांधी "वोट चोर - गद्दी छोड़" अभियान के तहत वोट चोरी का ठोस सबूत देश के सामने रख रहे हैं, लेकिन चुनाव आयोग भाजपा सरकार को बचाने में लगा है।
मांगे :-
1. राहुल, प्रियंका सहित INDIA सांसदों की आवाज दबाना बंद किया जाए।
2. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दें।
3. वोट चोरी मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट के जज की निगरानी में हो।
ज्ञापन में नगर परिषद अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह यादव, जनपत अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेश बागदरे,डॉक्टर सिरीष जायसवाल, केलाश दरबार, लोकेंद्र मंडलोई , अमिक ठेकेदार एवम समस्त कार्यकर्त्ता मोजूद रहे।