देवास। जिला शहर कांग्रेस कमेटी एवं जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर गुरुवार को देवास में कांग्रेस ने काला दिवस मनाते हुए धरना प्रदर्शन किया।
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत ब्लॉक के सांसद निर्वाचन आयोग की जवाबदेही की मांग को लेकर शांतिपूर्वक जंतर-मंतर की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन उन्हें रोका गया और बलपूर्वक कार्रवाई व लाठीचार्ज किया गया। इसके विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।
दोपहर 12ः30 बजे मंडूक पुष्कर स्थित धरना स्थल, इंडियन कॉफी हाउस के पास बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता काले कपड़े पहनकर पहुंचे। धरना दोपहर 2रू30 बजे तक चला।
प्रदर्शन का नेतृत्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रयास गौतम एवं ग्रामीण अध्यक्ष मनीष चौधरी ने किया। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्षों सहित विभिन्न मोर्चा, प्रकोष्ठ एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता-कार्यकर्ता मौजूद रहे।