चित्तौड़गढ़। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार महाराणा प्रताप कॉलेज में स्वीप (SVEEP) गतिविधि के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 17 वर्ष या उससे अधिक आयु के छात्र-छात्राओं को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की प्रक्रिया एवं पात्रता संबंधी जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके विद्यार्थियों को मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवाने के लिए प्रेरित किया गया। विद्यार्थियों ने भी मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने के लिए पंजीकरण करवाने की इच्छा व्यक्त की।
वहीं, 17+ आयु वर्ग के विद्यार्थियों को अग्रिम रूप से मतदाता पंजीकरण की प्रक्रिया और आवश्यक दस्तावेजों के संबंध में जानकारी दी गई, ताकि पात्रता पूरी होने पर वे अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करवा सकें।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी और मताधिकार के महत्व के प्रति जागरूक किया गया।