BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मंगलवार को बिजली विभाग का.. <<     BIG NEWS: नशे के कारोबार में फरारी काट रहा था 12.. <<     BIG NEWS : मंदसौर से राजस्थान तक फैला था डोडाचूरा.. <<     KHABAR : एक सुर, एक स्वर और देशभक्ति का संदेश, नीमच.. <<     BIG NEWS : पत्नी के चरित्र पर करता था शक, शराब के नशे.. <<     KHABAR : नगरपालिका के 14 प्रस्तावों पर बीजेपी.. <<     BIG NEWS : हरदीप पुरी के खिलाफ निर्दलीय प्रत्याशी,.. <<     BIG NEWS : दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी आदिवासी.. <<     BIG REPORT : सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पांच.. <<     KHABAR : दीपावली बोनस और लंबित मांगों को लेकर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : बालाघाट में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG NEWS : गंभीरी नदी के पास खड़े थे तीन युवक, फिर.. <<     BIG VIDEO UPDATE : अफीम किसानों की आखिरी आस अब सांवलिया.. <<     BIG NEWS : तीन प्रमुख सचिव और 16 अफसर होंगे पदोन्नत,.. <<     BIG NEWS : सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त हुईं सीएमओ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 8, 2026, 5:14 pm
KHABAR : चुनाव आयोग से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने मनाया काला दिवस, मनासा में मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन, पढे़ शब्बीर बोहरा की खबर 

Share On:-

मनासा। चुनाव आयोग से जुड़े गंभीर मुद्दों को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा एवं विपक्षी सांसदों को दिल्ली पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के विरोध में कांग्रेस पार्टी द्वारा 8 अक्टूबर को काला दिवस मनाया गया।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश एवं जिला कांग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मनासा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कोर्ट परिसर, मनासा के सामने एकत्रित होकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

इस दौरान कांग्रेसजनों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के प्रतीकात्मक पुतले का दहन कर केंद्र सरकार एवं चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष की आवाज को सुनना और संवैधानिक संस्थाओं की निष्पक्षता सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है। शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे जनप्रतिनिधियों को हिरासत में लेना लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि चुनाव आयोग देश के लोकतंत्र की महत्वपूर्ण संवैधानिक संस्था है और उसकी निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता पर जनता का विश्वास कायम रहना आवश्यक है। चुनाव प्रक्रिया से जुड़े सवालों का समाधान पारदर्शिता और संवाद के माध्यम से किया जाना चाहिए, न कि विपक्ष की आवाज को दबाकर।

पुतला दहन के पश्चात कांग्रेसजनों ने अनुविभागीय अधिकारी, मनासा के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पदमुक्त करने सहित चुनाव आयोग की निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं संवैधानिक गरिमा सुनिश्चित करने की मांग की गई।

कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि यह विरोध प्रदर्शन किसी व्यक्ति विशेष के विरुद्ध नहीं, बल्कि लोकतंत्र, संविधान और निष्पक्ष चुनाव व्यवस्था की रक्षा के लिए है। कांग्रेस लोकतांत्रिक अधिकारों और जनता के मत की स्वतंत्रता की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी।

प्रदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि, मंडलम कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस एवं विभिन्न प्रकोष्ठों के कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE