BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मंगलवार को बिजली विभाग का.. <<     BIG NEWS: नशे के कारोबार में फरारी काट रहा था 12.. <<     BIG NEWS : मंदसौर से राजस्थान तक फैला था डोडाचूरा.. <<     KHABAR : एक सुर, एक स्वर और देशभक्ति का संदेश, नीमच.. <<     BIG NEWS : पत्नी के चरित्र पर करता था शक, शराब के नशे.. <<     KHABAR : नगरपालिका के 14 प्रस्तावों पर बीजेपी.. <<     BIG NEWS : हरदीप पुरी के खिलाफ निर्दलीय प्रत्याशी,.. <<     BIG NEWS : दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी आदिवासी.. <<     BIG REPORT : सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पांच.. <<     KHABAR : दीपावली बोनस और लंबित मांगों को लेकर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : बालाघाट में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG NEWS : गंभीरी नदी के पास खड़े थे तीन युवक, फिर.. <<     BIG VIDEO UPDATE : अफीम किसानों की आखिरी आस अब सांवलिया.. <<     BIG NEWS : तीन प्रमुख सचिव और 16 अफसर होंगे पदोन्नत,.. <<     BIG NEWS : सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त हुईं सीएमओ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 8, 2026, 5:27 pm
BIG NEWS : चयनित शिक्षकों के बीच पहुंचे जीतू पटवारी, 28 दिन बाद नारियल पानी पिलाकर तुड़वाया अनशन, बोले- कांग्रेस उठाएंगी आवाज, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पिछले 50 दिनों से अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे चयनित शिक्षक अभ्यर्थियों के आंदोलन में बुधवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पहुंचे। जीतू पटवारी ने पिछले 28 दिनों से आमरण अनशन पर बैठे शिक्षक अभ्यर्थी नरेंद्र राजपूत को नारियल पानी पिलाकर उनका अनशन तुड़वाया। चयनित शिक्षक अभ्यर्थी वर्ग-2 और वर्ग-3 की भर्ती प्रक्रिया में पदवृद्धि की मांग को लेकर लगातार सरकार के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं।


जीतू पटवारी ने सरकार पर साधा निशाना
धरना स्थल पर अभ्यर्थियों को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने राज्य सरकार की नीतियों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को अपनी हठधर्मिता छोड़कर इन योग्य और चयनित शिक्षकों की जायज मांगों को तुरंत मानना चाहिए। पटवारी ने सवाल उठाया कि जब मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में लाखों पद खाली पड़े हैं, तो फिर योग्य युवाओं की भर्ती क्यों नहीं की जा रही है? उन्होंने आश्वासन दिया कि आगामी विधानसभा सत्र में कांग्रेस पार्टी चयनित शिक्षकों के इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाएगी और सरकार को घेरने का काम करेगी।


मान रखा लेकिन मांग पूरी होने तक जारी रहेगा धरना
जीतू पटवारी द्वारा अनशन तुड़वाए जाने के बाद अभ्यर्थी नरेंद्र राजपूत ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष खुद उनके बीच पहुंचे थे, इसलिए उनके सम्मान में अनशन समाप्त किया गया है। लेकिन, इसका मतलब यह नहीं है कि आंदोलन खत्म हो गया है। अभ्यर्थियों ने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि जब तक सरकार वर्ग-2 और वर्ग-3 में पदवृद्धि की मांग को स्वीकार नहीं कर लेती, तब तक उनका धरना प्रदर्शन इसी तरह अनवरत जारी रहेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE