नीमच। पोषण माह के अंतर्गत किशोरी बालिकाओं में स्वास्थ्य, पोषण एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से ग्राम सोड़किया में किशोरी बालिका विकास शिविर आयोजित किया गया। शिविर में बालिकाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया गया।
शिविर में किशोरी बालिकाओं को संतुलित आहार, पोषण, व्यक्तिगत स्वच्छता, योग एवं स्वस्थ जीवनशैली के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही गुड टच और बैड टच के प्रति जागरूक करते हुए बालिकाओं को अपनी सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने के लिए प्रेरित किया गया।
बालिकाओं को एनीमिया से बचाव तथा आयरन एवं कैल्शियम के महत्व की जानकारी भी दी गई। इस दौरान बालिकाओं का वजन एवं लंबाई मापकर उनके स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी ली गई। साथ ही उन्हें नियमित रूप से खेल गतिविधियों में भाग लेने और शारीरिक रूप से सक्रिय रहने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
शिविर का आयोजन जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश गुप्ता के मार्गदर्शन एवं परियोजना अधिकारी मनासा किरण कामदार के निर्देशन में किया गया। इस अवसर पर संबंधित कम्युनिटी सहायिका एवं किशोरी बालिकाएं उपस्थित रहीं।