गरोठ। भानपुरा जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत कैलाशपुर में सरपंच पद के उपचुनाव में दो दिन पूर्व निर्वाचित हुए रामप्रसाद मीणा का हार्ट अटैक से आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से गांव में शोक की लहर छा गई।
बताया गया कि ग्राम पंचायत के सरपंच पद के लिए उपचुनाव कराया गया था, जिसमें रामप्रसाद मीणा निर्वाचित हुए थे। निर्वाचन के महज दो दिन बाद ही उनके निधन की खबर सामने आने से ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों में शोक व्याप्त है।
रामप्रसाद मीणा के निधन पर जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों एवं क्षेत्रवासियों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। शोक संदेश में ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की गई।