BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मंगलवार को बिजली विभाग का.. <<     BIG NEWS: नशे के कारोबार में फरारी काट रहा था 12.. <<     BIG NEWS : मंदसौर से राजस्थान तक फैला था डोडाचूरा.. <<     KHABAR : एक सुर, एक स्वर और देशभक्ति का संदेश, नीमच.. <<     BIG NEWS : पत्नी के चरित्र पर करता था शक, शराब के नशे.. <<     KHABAR : नगरपालिका के 14 प्रस्तावों पर बीजेपी.. <<     BIG NEWS : हरदीप पुरी के खिलाफ निर्दलीय प्रत्याशी,.. <<     BIG NEWS : दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी आदिवासी.. <<     BIG REPORT : सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पांच.. <<     KHABAR : दीपावली बोनस और लंबित मांगों को लेकर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : बालाघाट में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG NEWS : गंभीरी नदी के पास खड़े थे तीन युवक, फिर.. <<     BIG VIDEO UPDATE : अफीम किसानों की आखिरी आस अब सांवलिया.. <<     BIG NEWS : तीन प्रमुख सचिव और 16 अफसर होंगे पदोन्नत,.. <<     BIG NEWS : सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त हुईं सीएमओ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 9, 2026, 10:28 am
KHABAR : बड़वानी में नवरात्रि की धूम, मां वैष्णोदेवी दरबार में 23 अक्टूबर को 31वां विशाल भंडारा, पावागढ़ माता की थीम पर बनेगा भव्य पांडाल, 50 से 60 हजार श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना, पढे़ खबर 

Share On:-

बड़वानी। शक्ति आराधना के पर्व शारदीय नवरात्रि को लेकर शहर में धार्मिक उत्साह का माहौल बनने लगा है। धोबड़िया हिल्स स्थित मां वैष्णोदेवी मंदिर में इस वर्ष भी नवरात्रि पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाएगा। मंदिर में 23 अक्टूबर को लगातार 31वें वर्ष विशाल प्रसादी भंडारे का आयोजन होगा। आयोजन समिति के अनुसार, भंडारे में करीब 50 से 60 हजार श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इस बार विघ्नहर्ता यूनिटी द्वारा पावागढ़ माता की थीम पर भव्य पांडाल तैयार किया जाएगा।


बैठक में गठित हुई आयोजन समिति
मां वैष्णोदेवी मंदिर भंडारा समिति की बैठक बुधवार रात आयोजित हुई। इसमें नवरात्रि आयोजन, मंदिर की व्यवस्थाओं और विशाल भंडारे की तैयारियों पर चर्चा की गई। बैठक में अजय वसुरे को सर्वसम्मति से समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी अंकित बघेल और राम अग्रवाल को, सचिव पद पर रितिक राठौर और अतुल जमरे को तथा सह सचिव पद पर मयूर उपासनी और मोहित पाटीदार को जिम्मेदारी सौंपी गई। अशोक शर्मा दादा को कोषाध्यक्ष बनाया गया।


मीडिया प्रभारी के रूप में पत्रकार आदित्य शर्मा और पत्रकार अनुभव अवस्थी को जिम्मेदारी दी गई, जबकि प्रचार मंत्री का दायित्व अभीउदय शर्मा और प्रिंस लोनारे को सौंपा गया। समिति के अनिल जोशी और आनंद हल्दीवाल ने बताया कि इस बार आयोजन में युवाओं को विशेष जिम्मेदारियां दी गई हैं।


1996 से चली आ रही भंडारे की परंपरा
समिति सदस्यों के अनुसार, मंदिर में विशाल प्रसादी भंडारे की परंपरा वर्ष 1996 से चली आ रही है। इस वर्ष आयोजन 31वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। भंडारे में बड़वानी शहर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर प्रसादी ग्रहण करते हैं। इस बार भी 50 से 60 हजार लोगों के आने की संभावना जताई गई है।

नवरात्रि के नौ दिनों तक मंदिर में सुबह और शाम विशेष आरती होगी। अलग-अलग श्रद्धालुओं ने आरती और प्रसादी वितरण की जिम्मेदारी ली है। आयोजन में मुख्य यजमान भी बनाए जाएंगे।


श्रद्धालु स्वेच्छा से देंगे खाद्य सामग्री
बैठक में मौजूद नागरिकों ने भंडारे के लिए शुद्ध घी, सोयाबीन तेल, बेसन, हरी सब्जियां सहित अन्य आवश्यक खाद्य सामग्री स्वेच्छा से उपलब्ध कराने की घोषणा की। समिति ने शहरवासियों और आसपास के ग्रामीणों से भी अपनी क्षमता के अनुसार सहयोग करने की अपील की है। आनंद हल्दीवाल ने बताया कि भंडारे में एकत्रित होने वाली राशि में से 10 प्रतिशत राशि सनातन धर्म से जुड़े कार्यों में खर्च करने का निर्णय लिया गया है।


शहर के धार्मिक और सामाजिक आयोजनों में बड़वानी धरोहर के सदस्य भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं। इस वर्ष भी बड़वानी धरोहर सहित अन्य सामाजिक एवं धार्मिक समितियां आयोजन की व्यवस्थाओं में सहयोग करेंगी। बैठक का संचालन हेमंत अग्रवाल और महेश जोशी ने किया, जबकि आभार आनंद हल्दीवाल ने माना।


मां कालिका माता मंदिर में 24 अक्टूबर को भंडारा
बड़वानी के पाला बाजार स्थित मां कालिका माता मंदिर में भी शारदीय नवरात्रि के अवसर पर 24 अक्टूबर को 28वें वर्ष का विशाल भंडारा आयोजित किया जाएगा। मंदिर समिति की बैठक में आयोजन की तैयारियों और व्यवस्थाओं पर चर्चा के बाद तारीख निर्धारित की गई।


समिति ने बड़वानी शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के धर्मप्रेमी नागरिकों से भंडारा प्रसादी में शामिल होकर धर्मलाभ लेने तथा आयोजन को सफल बनाने के लिए तन-मन-धन से सहयोग करने की अपील की है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE