नीमच। नवरात्रि पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुचारु व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। भादवामाता में 11 से 18 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले नवरात्रि पर्व, अष्टमी के हवन और मेले को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास ने व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
एसपी व्यास ने आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमलता अग्रवाल, रक्षित निरीक्षक अजय सिंह, यातायात थाना प्रभारी एवं रक्षित निरीक्षक मलखान सिंह, नीमच सिटी थाना प्रभारी निरीक्षक विजय सागरिया, जिला विशेष शाखा के प्रभारी, भादवामाता प्रबंधक अजय एरन तथा सचिव महेंद्र गुर्जर सहित पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
पुलिस प्रशासन का उद्देश्य नवरात्रि पर्व के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना और आयोजन को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराना है।