BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मंगलवार को बिजली विभाग का.. <<     BIG NEWS: नशे के कारोबार में फरारी काट रहा था 12.. <<     BIG NEWS : मंदसौर से राजस्थान तक फैला था डोडाचूरा.. <<     KHABAR : एक सुर, एक स्वर और देशभक्ति का संदेश, नीमच.. <<     BIG NEWS : पत्नी के चरित्र पर करता था शक, शराब के नशे.. <<     KHABAR : नगरपालिका के 14 प्रस्तावों पर बीजेपी.. <<     BIG NEWS : हरदीप पुरी के खिलाफ निर्दलीय प्रत्याशी,.. <<     BIG NEWS : दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी आदिवासी.. <<     BIG REPORT : सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पांच.. <<     KHABAR : दीपावली बोनस और लंबित मांगों को लेकर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : बालाघाट में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG NEWS : गंभीरी नदी के पास खड़े थे तीन युवक, फिर.. <<     BIG VIDEO UPDATE : अफीम किसानों की आखिरी आस अब सांवलिया.. <<     BIG NEWS : तीन प्रमुख सचिव और 16 अफसर होंगे पदोन्नत,.. <<     BIG NEWS : सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त हुईं सीएमओ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 9, 2026, 11:03 am
KHABAR : कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान अंदरूनी कलश उजागर, विधायक आतिफ अकील और प्रदेश महासचिव अमित शर्मा के बीच तीखी झड़प, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के भीतर की अंतर्कलह एक बार फिर सड़क पर आ गई है। चुनाव आयोग के खिलाफ आयोजित एक विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के एक विधायक और प्रदेश महासचिव के बीच गाड़ी में बैठने को लेकर विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में दोनों नेताओं के बीच गाली-गलौज और धक्का-मुक्की तक की नौबत आ गई। इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


गाड़ी में बैठने को लेकर हुआ विवाद
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुवार शाम को चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के विरोध में कांग्रेस द्वारा एक बड़ा प्रदर्शन आयोजित किया गया था, जिसमें पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी शामिल हुए थे। प्रदर्शन समाप्ति के बाद जब नेता वापस लौट रहे थे, उसी दौरान कांग्रेस विधायक आतिफ अकील और प्रदेश महासचिव अमित शर्मा के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई। विवाद मुख्य रूप से गाड़ी में बैठने को लेकर हुआ, जो देखते ही देखते तनातनी में बदल गया। खास बात यह है कि यह पूरा हंगामा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की मौजूदगी में हुआ। दोनों नेताओं के बीच तीखी नोकझोंक के दौरान गाली-गलौज और धक्का-मुक्की के आरोप भी सामने आए हैं।


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इस अप्रत्याशित घटनाक्रम का किसी ने वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर चर्चा का विषय बन गया है। इस वायरल वीडियो ने एक बार फिर पार्टी के अनुशासन और नेताओं के आपसी तालमेल पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, जिससे राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE