BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मंगलवार को बिजली विभाग का.. <<     BIG NEWS: नशे के कारोबार में फरारी काट रहा था 12.. <<     BIG NEWS : मंदसौर से राजस्थान तक फैला था डोडाचूरा.. <<     KHABAR : एक सुर, एक स्वर और देशभक्ति का संदेश, नीमच.. <<     BIG NEWS : पत्नी के चरित्र पर करता था शक, शराब के नशे.. <<     KHABAR : नगरपालिका के 14 प्रस्तावों पर बीजेपी.. <<     BIG NEWS : हरदीप पुरी के खिलाफ निर्दलीय प्रत्याशी,.. <<     BIG NEWS : दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी आदिवासी.. <<     BIG REPORT : सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पांच.. <<     KHABAR : दीपावली बोनस और लंबित मांगों को लेकर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : बालाघाट में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG NEWS : गंभीरी नदी के पास खड़े थे तीन युवक, फिर.. <<     BIG VIDEO UPDATE : अफीम किसानों की आखिरी आस अब सांवलिया.. <<     BIG NEWS : तीन प्रमुख सचिव और 16 अफसर होंगे पदोन्नत,.. <<     BIG NEWS : सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त हुईं सीएमओ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 9, 2026, 12:32 pm
KHABAR : राहुल-प्रियंका पर बरसे पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह, बोले- बात संविधान की और काम अराजकता का, पुलिस पर हाथ उठाना कानून का उल्लंघन, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश के लोक निर्माण विभाग मंत्री राकेश सिंह ने कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर तीखा जुबानी हमला बोला है। उन्होंने कांग्रेस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि पार्टी की कथनी और करनी का अंतर अब देश के सामने पूरी तरह उजागर हो चुका है।

अराजकता का फैलाना कांग्रेस का चरित्र बन गया
मंत्री राकेश सिंह ने कहा, “लोकतंत्र में विरोध दर्ज कराने का अधिकार हर किसी को है, लेकिन पुलिस पर हाथ उठाना सीधे तौर पर कानून का उल्लंघन है। बात संविधान की करना और काम अराजकता का फैलाना कांग्रेस का चरित्र बन गया है।

कांग्रेस द्वारा संविधान की बात दोहराए जाने पर हमला बोलते हुए उन्होंने आगे कहा कि केवल संविधान की प्रति लहराना आसान होता है, लेकिन उसकी मर्यादा और सम्मान का पालन करना बेहद कठिन काम है।

लोकतंत्र में कोई ‘राजपुरुष’ नहीं
चुनाव आयोग और राजनीतिक प्रणाली पर टिप्पणी करते हुए PWD मंत्री ने स्पष्ट किया कि अब चुनाव आयोग पर अपनी सुविधा के हिसाब से राजनीति करने का दौर खत्म हो चुका है। उन्होंने जोर देकर कहा, “लोकतंत्र में कोई ‘राजपुरुष’ नहीं होता, देश का कानून और नियम सभी नागरिकों पर समान रूप से लागू होते हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE