गरोठ/भानपुरा। जन विश्वास अभियान के अंतर्गत भानपुरा स्थित आईटीआई में उद्यम संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने सहभागिता करते हुए हितग्राहियों को हितलाभ प्रदान किए। इस दौरान नव उद्यमियों ने अपनी सफलता की कहानियां साझा कीं और बताया कि किस तरह शासन की योजनाओं से उन्हें अपना व्यवसाय शुरू करने में सहायता मिली।
कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने कहा कि शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेकर मंदसौर जिले के युवा बड़ी संख्या में उद्यमी बन रहे हैं। ये युवा न केवल आत्मनिर्भर बन रहे हैं, बल्कि अपने उद्यमों के माध्यम से अन्य लोगों को भी रोजगार उपलब्ध करा रहे हैं। उन्होंने युवाओं को योजनाओं का लाभ लेकर आगे बढ़ने और रोजगार सृजन में योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया।