BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मंगलवार को बिजली विभाग का.. <<     BIG NEWS: नशे के कारोबार में फरारी काट रहा था 12.. <<     BIG NEWS : मंदसौर से राजस्थान तक फैला था डोडाचूरा.. <<     KHABAR : एक सुर, एक स्वर और देशभक्ति का संदेश, नीमच.. <<     BIG NEWS : पत्नी के चरित्र पर करता था शक, शराब के नशे.. <<     KHABAR : नगरपालिका के 14 प्रस्तावों पर बीजेपी.. <<     BIG NEWS : हरदीप पुरी के खिलाफ निर्दलीय प्रत्याशी,.. <<     BIG NEWS : दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी आदिवासी.. <<     BIG REPORT : सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पांच.. <<     KHABAR : दीपावली बोनस और लंबित मांगों को लेकर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : बालाघाट में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG NEWS : गंभीरी नदी के पास खड़े थे तीन युवक, फिर.. <<     BIG VIDEO UPDATE : अफीम किसानों की आखिरी आस अब सांवलिया.. <<     BIG NEWS : तीन प्रमुख सचिव और 16 अफसर होंगे पदोन्नत,.. <<     BIG NEWS : सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त हुईं सीएमओ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 9, 2026, 4:26 pm
BIG NEWS : केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी पहुंचे उज्जैन, बाबा महाकाल के दर पर टेका माथा, देश के कल्याण और समृद्धि के लिए की प्रार्थना, पढे़ खबर

Share On:-

उज्जैन। केंद्र सरकार में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) मंत्री जीतन राम मांझी आज धार्मिक नगरी उज्जैन के प्रवास पर पहुंचे। उज्जैन आगमन पर उन्होंने विश्वप्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन-पूजन किए और भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया।

बाबा महाकाल की भक्ति में लीन हुए केंद्रीय मंत्री 
मंदिर परिसर में प्रवेश करने के बाद केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने पूरे विधि-विधान के साथ भगवान महाकाल के दर्शन एवं पूजन-अर्चन संपन्न किए। दर्शन के उपरांत उन्होंने देशवासियों की खुशहाली, आरोग्य और भारत की सुख-समृद्धि की मंगल कामना की।

मंदिर समिति ने किया भव्य स्वागत 
दर्शन-पूजन के पश्चात श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी का आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया। मंदिर प्रशासन के अधिकारियों ने उन्हें भगवान महाकाल का प्रसाद, शॉल एवं स्मृति चिह्न भेंट कर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान स्थानीय प्रशासन के अधिकारी और जन प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE