नीमच। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, मध्यप्रदेश, संजीव कुमार झा के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों पर शुक्रवार, 9 अक्टूबर को पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए विशेष कैंप आयोजित किए गए।
कैंप के दौरान मतदान केंद्रों पर बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) ने पात्र नागरिकों से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म-6 प्राप्त किए। विशेष रूप से उन युवाओं से आवेदन लिए गए, जिन्होंने 1 अक्टूबर 2026 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर ली है। इसके साथ ही, 1 जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं से भी अग्रिम रूप से फॉर्म-6 जमा कराए गए।
फॉर्म-6 के साथ अलग से घोषणा-पत्र नहीं लिया गया-
विशेष कैंप के दौरान फॉर्म-6 के साथ किसी भी मतदाता से अलग से घोषणा-पत्र नहीं लिया गया। मतदान केंद्रों पर मौजूद बीएलओ ने पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की प्रक्रिया के संबंध में आवश्यक जानकारी भी दी।
ऑनलाइन आवेदन की सुविधा भी उपलब्ध-
पात्र नागरिक मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने के लिए ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं। इसके लिए भारत निर्वाचन आयोग के पोर्टल voters.eci.gov.in अथवा Voter Helpline मोबाइल ऐप का उपयोग किया जा सकता है।