नीमच। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत नीमच की हितग्राही किरण को 15 हजार रुपये का ऋण मिला है। इस आर्थिक सहायता से उन्हें अपने सिलाई कार्य को आगे बढ़ाने और परिवार की आर्थिक स्थिति बेहतर बनाने में मदद मिली है।
किरण पहले घर पर ही सिलाई का काम करती थीं, लेकिन सीमित ग्राहक होने के कारण उनकी आमदनी कम थी। इसके चलते बच्चों की स्कूल फीस जमा करने और परिवार की अन्य जरूरतों को पूरा करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। आय बढ़ाने के उद्देश्य से उन्होंने बाजार में सिलाई का काम शुरू किया, जिससे अधिक ग्राहकों तक पहुंचने का अवसर मिला।
इसी दौरान प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत मिले 15 हजार रुपये के ऋण ने उनके काम को आगे बढ़ाने में आर्थिक सहारा दिया। अब किरण सिलाई कार्य के माध्यम से अपनी आमदनी बढ़ाने और परिवार की जरूरतों को बेहतर ढंग से पूरा करने के लिए प्रयासरत हैं।
किरण ने योजना के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस आर्थिक सहायता से उन्हें अपना काम आगे बढ़ाने में मदद मिली है।
किरण की यह कहानी स्वरोजगार के माध्यम से आजीविका को बेहतर बनाने और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को दर्शाती है।