BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मंगलवार को बिजली विभाग का.. <<     BIG NEWS: नशे के कारोबार में फरारी काट रहा था 12.. <<     BIG NEWS : मंदसौर से राजस्थान तक फैला था डोडाचूरा.. <<     KHABAR : एक सुर, एक स्वर और देशभक्ति का संदेश, नीमच.. <<     BIG NEWS : पत्नी के चरित्र पर करता था शक, शराब के नशे.. <<     KHABAR : नगरपालिका के 14 प्रस्तावों पर बीजेपी.. <<     BIG NEWS : हरदीप पुरी के खिलाफ निर्दलीय प्रत्याशी,.. <<     BIG NEWS : दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी आदिवासी.. <<     BIG REPORT : सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पांच.. <<     KHABAR : दीपावली बोनस और लंबित मांगों को लेकर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : बालाघाट में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG NEWS : गंभीरी नदी के पास खड़े थे तीन युवक, फिर.. <<     BIG VIDEO UPDATE : अफीम किसानों की आखिरी आस अब सांवलिया.. <<     BIG NEWS : तीन प्रमुख सचिव और 16 अफसर होंगे पदोन्नत,.. <<     BIG NEWS : सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त हुईं सीएमओ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 9, 2026, 6:40 pm
KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत विद्यालयों में मानव श्रृंखला बनाकर दिया एकजुटता का संदेश, विद्यार्थियों को सेवा, सहयोग और सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति किया जागरूक, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले में संचालित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों में विद्यार्थियों ने मानव श्रृंखला और मानव रंगोली बनाकर सेवा, एकजुटता एवं जनभागीदारी का संदेश दिया। इस दौरान विद्यार्थियों को अभियान के उद्देश्यों और इसके तहत आयोजित की जा रही विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को बताया गया कि सेवा का अर्थ केवल जरूरतमंदों की सहायता करना ही नहीं है, बल्कि स्वच्छता बनाए रखना, पर्यावरण संरक्षण, सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा और समाजहित के कार्यों में योगदान देना भी सेवा के महत्वपूर्ण स्वरूप हैं।

इन गतिविधियों का उद्देश्य विद्यार्थियों में सेवा भावना, सहयोग, संवेदनशीलता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना है। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों और आमजन को समाजहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE