चित्तौड़गढ़। एडवोकेट स्व. कन्हैयालाल श्रीमाली की 8वीं पुण्यतिथि पर शुक्रवार को कलेक्ट्री चौराहे के निकट पुराने न्यायालय परिसर में निःशुल्क चिकित्सा एवं स्वास्थ्य परामर्श शिविर आयोजित किया गया। स्व. कन्हैयालाल श्रीमाली चैरिटेबल ट्रस्ट एवं जिला अभिभाषक संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित शिविर में उदयपुर के पिम्स मल्टी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने सेवाएं दीं। शिविर में शहर सहित आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे 300 से अधिक लोगों ने चिकित्सकीय परामर्श लिया और निःशुल्क जांचों का लाभ उठाया।
पुष्पांजलि अर्पित कर किया शिविर का शुभारंभ
शिविर आयोजक अधिवक्ता एवं पूर्व अध्यक्ष सावन श्रीमाली तथा अधिवक्ता विदेश जीनगर ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला एवं सत्र न्यायाधीश मानसिंह चुंडावत और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव योगिता पारीक थीं। विशिष्ट अतिथि पूर्व राज्य मंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत, नगर परिषद सभापति अनिल इनानी, भाजयुमो नेता श्रवण सिंह राव, भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव त्यागी एवं केसर श्रीमाली सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने स्व. कन्हैयालाल श्रीमाली के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद मौली बंधन खोलकर शिविर का विधिवत शुभारंभ किया गया।
विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दीं निःशुल्क परामर्श एवं जांच सेवाएं
शिविर में पेट एवं आंत, हृदय रोग, हड्डी एवं जोड़, थायरॉइड, मधुमेह, मोटापा तथा कैंसर से संबंधित प्रारंभिक जांच और चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराया गया। चिकित्सकीय दल में डॉ. धवल व्यास, डॉ. उमेश स्वर्णकार, डॉ. गौरव जैन और डॉ. सचिन मोदी सहित शरद ठठेरा, सैमसन गॉडविन, प्रियंक एवं नर्सिंग स्टाफ ने सेवाएं दीं।
शिविर में मरीजों के लिए ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, ईसीजी और हड्डियों की मजबूती की जांच के लिए बीएमडी की निःशुल्क सुविधा भी उपलब्ध कराई गई।
न्यायिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि
कार्यक्रम में राजस्व अपील अधिकारी सुरेश खटीक, भूमि आबादी अधिकारी यूआईटी अंशुल अमेरिया, उपपंजीयक अधिकारी विपिन चौधरी, युवा नेता पवन शर्मा, विधि प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह बड़ोली, पीयूष त्रिवेदी, पार्षद शंभूलाल प्रजापत, पार्षद प्रतिनिधि नवरतन जीनगर, मुकेश नाहटा, पूर्व पार्षद बृज किशोर, राजेश सोनी, युवा व्यवसायी अनूप अमेरिया, ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष विक्रम जाट, महाराणा प्रताप लॉ कॉलेज से शिव दयाल व्यास, पूजा राजोरा, निशांत मेनारिया एवं सुमित शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोगों ने स्व. कन्हैयालाल श्रीमाली के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
चिकित्सकीय दल का सम्मान, आयोजकों ने जताया आभार
शिविर के सफल आयोजन में जिला अभिभाषक संस्थान के अध्यक्ष अधिवक्ता नरेश शर्मा, सचिव लोकेंद्र सिंह राणावत, ट्रस्ट के दीपक श्रीमाली (अधिवक्ता, भीलवाड़ा), पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा, एसपी सिंह राठौड़, सुरेंद्र नाथ योगी, शिवनारायण जाट, नरेंद्र पोखरना, रोहित खटीक, पूजा मेनारिया, विशाल सिंह, सुलक्षणा सांचौरा, राखी राव, चंद्रशेखर जोशी, अभिषेक चावला, कमलेश अहीर, भरत श्रीमाली, पवन व्यास एवं युवराज श्रीमाली सहित अन्य सदस्यों ने सहयोग किया।
शिविर में बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता और निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता की आमजन, अधिवक्ताओं एवं पक्षकारों ने सराहना की। समापन अवसर पर शिविर प्रभारी युवराज श्रीमाली ने चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल टीम को उपरणा ओढ़ाकर सम्मानित किया। साथ ही शिविर को सफल बनाने में सहयोग देने वाले अतिथियों, चिकित्सकों, सहयोगियों और आमजन के प्रति आभार व्यक्त किया।