चित्तौड़गढ़। पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के तहत शुक्रवार को जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. मंजू की उपस्थिति में एनआईसी कक्ष में मतदान दलों का प्रथम रेंडमाइजेशन किया गया।
इस दौरान रिटर्निंग अधिकारी (आरओ) तथा मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय के लिए रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया संपन्न हुई।
इस अवसर पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनय पाठक सहित एनआईसी के कार्मिक उपस्थित रहे।