नीमच। प्रसिद्ध धार्मिक स्थल भादवामाता में कल से शुरू होने वाले नवरात्रि मेले को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में कलेक्टर हिमांशु चंद्रा और पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास ने भादवामाता पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन से जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो और सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखी जाए।
नवरात्रि के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। प्रशासन का उद्देश्य मेले के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराना है।