खरगोन। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा स्टेडियम मैदान, खरगोन में 19 वर्ष आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं की जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें जिले के 9 विकासखंडों के करीब 200 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़ और रस्साकशी स्पर्धाएं हुईं।
रस्साकशी के बालक वर्ग में खरगोन ब्लॉक विजेता और बड़वाह उपविजेता रहा। बालिका वर्ग में गोगांवा ब्लॉक विजेता तथा खरगोन उपविजेता रहा।
100 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में खरगोन के कृष्णा सांवले प्रथम, कसरावद के राहुल सिसोदिया द्वितीय और अश्विन बर्डे तृतीय रहे। बालिका वर्ग में भगवानपुरा की आरती आर्य प्रथम, गोगांवा की संध्या यादव द्वितीय और दीक्षा राजेश तृतीय स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं में खेल भावना, अनुशासन, आत्मविश्वास और शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा देना रहा।