खरगोन। जिले के नगर कसरावद में आगामी नवदुर्गा उत्सव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। नगर के प्रमुख दुर्गा पंडालों में माता की प्रतिमाओं की स्थापना के लिए मंच सजाए जा रहे हैं।
बाजार में माता प्रतिमाओं की दुकानें सजी दुकानदार बुधिया वर्मा ने बताया 200 रुपये से लेकर 11000 तक है माता प्रतिमा, माता के श्रृंगार, चुनरी, माला-फूल और सजावट के सामान की खरीदारी के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। समितियों द्वारा लाइटिंग, साउंड और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बैठकें की जा रही हैं।
नगर परिषद द्वारा साफ-सफाई और प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त की जा रही है। पुलिस प्रशासन ने भी शांति व्यवस्था और ट्रैफिक को लेकर तैयारी शुरू कर दी है।
नौ दिनों तक नगर में भक्ति और उल्लास का माहौल रहेगा।