BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मंगलवार को बिजली विभाग का.. <<     BIG NEWS: नशे के कारोबार में फरारी काट रहा था 12.. <<     BIG NEWS : मंदसौर से राजस्थान तक फैला था डोडाचूरा.. <<     KHABAR : एक सुर, एक स्वर और देशभक्ति का संदेश, नीमच.. <<     BIG NEWS : पत्नी के चरित्र पर करता था शक, शराब के नशे.. <<     KHABAR : नगरपालिका के 14 प्रस्तावों पर बीजेपी.. <<     BIG NEWS : हरदीप पुरी के खिलाफ निर्दलीय प्रत्याशी,.. <<     BIG NEWS : दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी आदिवासी.. <<     BIG REPORT : सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पांच.. <<     KHABAR : दीपावली बोनस और लंबित मांगों को लेकर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : बालाघाट में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG NEWS : गंभीरी नदी के पास खड़े थे तीन युवक, फिर.. <<     BIG VIDEO UPDATE : अफीम किसानों की आखिरी आस अब सांवलिया.. <<     BIG NEWS : तीन प्रमुख सचिव और 16 अफसर होंगे पदोन्नत,.. <<     BIG NEWS : सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त हुईं सीएमओ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 10, 2026, 4:43 pm
KHABAR : जल जीवन मिशन योजना की टंकी में लीकेज, बड़ी दुर्घटना की आशंक, कांग्रेस नेता ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, पढे़ खबर

Share On:-

कटनी। कटनी जिले की ढीमरखेड़ा जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत बम्हनी के आश्रित ग्राम बनेहरी में नल जल योजना के तहत हुए काम में भ्रष्टाचार का आरोप लगा है। युवा कांग्रेस के महासचिव अजीमुद्दीन ने बताया कि 2 साल पहले जल जीवन मिशन योजना के तहत टंकी का निर्माण कराया गया था। तकरीबन चार माह टंकी चालू थी। इसके बाद टंकी बंद हो गई थी। 

8-10 दिनों पहले टंकी चालू की गई है जिसमें टंकी से भी पानी टपक रहा है और गांव में तकरीबन एक दर्जन जगहों से ज्यादा में पाइपलाइन लीकेज है। इसकी वजह से टंकी चालू करने पर ग्रामीणों के घरों में पानी भर रहा है। निर्माण कार्य में शुरू से ही ठेकेदार के द्वारा लापरवाही की जा रही थी। जिसकी शिकायत विभागीय एवं प्रशासनिक अधिकारियों से करने के बाद ठेकेदार की लापरवाही पर रोक नहीं लगी और सरकार का लाखों करोड़ों रुपए का बजट खर्च होने के बाद भी गांव में पानी की समस्या जस की तस बनी हुई है। 

वहीं अब घटिया निर्माण के कारण टंकी के पानी के कारण समस्या बढ़ने से लोगों को खतरा मंडरा रहा है। आशंका है कि कभी भी कोई अनहोनी हो सकती है। कांग्रेस नेता ने मुख्यमंत्री और कलेक्टर से समस्या निराकरण कराने की मांग की हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE