BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मंगलवार को बिजली विभाग का.. <<     BIG NEWS: नशे के कारोबार में फरारी काट रहा था 12.. <<     BIG NEWS : मंदसौर से राजस्थान तक फैला था डोडाचूरा.. <<     KHABAR : एक सुर, एक स्वर और देशभक्ति का संदेश, नीमच.. <<     BIG NEWS : पत्नी के चरित्र पर करता था शक, शराब के नशे.. <<     KHABAR : नगरपालिका के 14 प्रस्तावों पर बीजेपी.. <<     BIG NEWS : हरदीप पुरी के खिलाफ निर्दलीय प्रत्याशी,.. <<     BIG NEWS : दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी आदिवासी.. <<     BIG REPORT : सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पांच.. <<     KHABAR : दीपावली बोनस और लंबित मांगों को लेकर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : बालाघाट में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG NEWS : गंभीरी नदी के पास खड़े थे तीन युवक, फिर.. <<     BIG VIDEO UPDATE : अफीम किसानों की आखिरी आस अब सांवलिया.. <<     BIG NEWS : तीन प्रमुख सचिव और 16 अफसर होंगे पदोन्नत,.. <<     BIG NEWS : सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त हुईं सीएमओ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 10, 2026, 4:52 pm
KHABAR : बागेश्वर धाम से कल शुरू होगी सनातन हिंदू एकता रथ यात्रा, बुंदेलखंड के 5 जिलों से गुजरेगा कारवां, पढे़ खबर

Share On:-

छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के नेतृत्व में ‘सनातन हिंदू एकता रथ यात्रा’ का भव्य आगाज होने जा रहा है। आगामी 11 अक्टूबर (शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन) से शुरू होने वाली यह यात्रा ग्राम गढ़ा (बागेश्वर धाम) सेटेगी और बुंदेलखंड के पांच प्रमुख जिलों का भ्रमण करते हुए वापस छतरपुर में संपन्न होगी। इस यात्रा में शामिल होने के लिए देश के कोने-कोने से साधु-संतों और हजारों श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया है। प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं और अन्य जिलों से भी अतिरिक्त पुलिस बल मंगाया गया है।


रथ यात्रा का संपूर्ण रूट और कार्यक्रम
11 अक्टूबर (प्रथम दिन – नवरात्रि प्रारंभ):-मार्ग: बागेश्वर धाम (ग्राम गढ़ा) से प्रारंभ होकर बमीठा, चंद्रनगर, अजयगढ़ और सिंहपुर होते हुए पन्ना जिले में प्रवेश। रात्रि विश्राम: पन्ना स्थित रघुकीला पैलेस / मधुवन पैलेस।

12 अक्टूबर:-मार्ग: पन्ना से चलकर अमानगंज, पवई और मोहेंदा होते हुए दमोह जिले के हटा पहुंचना। रात्रि विश्राम: हटा स्थित श्री गौरीशंकर मंदिर।

13 अक्टूबर:-मार्ग: हटा से हिंडोरिया, दमोह, गढ़ाकोटा और रेहली होते हुए सागर जिले में प्रवेश। रात्रि विश्राम: सागर स्थित श्री बालाजी मंदिर।

14 अक्टूबर:-मार्ग: सागर से कार्रपुरा, बंडा, शाहगढ़ और बड़ागांव होते हुए टीकमगढ़ जिले में प्रवेश। रात्रि विश्राम: टीकमगढ़ स्थित शासकीय पी.जी. कॉलेज परिसर।

15 अक्टूबर समापन-मार्ग: टीकमगढ़ से जतारा, पलेरा और नौगांव होते हुए वापसी छतरपुर। यात्रा का समापन छतरपुर में एक विशाल और भव्य हवन के साथ होगा, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु आहुति देंगे।


भव्य रथ और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
बागेश्वर सरकार जिस विशेष रथ पर सवार होकर इस यात्रा में शामिल होंगे, उसे पूरी तरह तैयार कर लिया गया है। यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा या कानून व्यवस्था की समस्या से निपटने के लिए पुलिस और प्रशासनिक अमला पूरी तरह मुस्तैद है। रूट के सभी जिलों में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE