BREAKING NEWS
KHABAR : आपदा मित्र प्रशिक्षण के प्रथम दिवस 100.. <<     BIG VIDEO UPDATE : किसान कल्याण योजना की 16वीं किस्त पर.. <<     BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध श्री कृष्णधाम.. <<     KHABAR : हुकुमपुर में खौफनाक रात, चोरों ने तोड़े दो.. <<     KHABAR : केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट बना आदिवासियों.. <<     KHABAR : उज्जैन में हनुमान प्रतिमा हटाने के विरोध.. <<     KHABAR : दतिया राजपरिवार संपत्ति विवाद, ग्वालियर.. <<     KHABAR : दो वर्षों से निरंतर जारी सामूहिक.. <<     BIG VIDEO UPDATE : मालवा में सोयाबीन और मक्का फसल पूरी.. <<     KHABAR : गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा नीमच,.. <<     KHABAR : पूर्व जवानों के सम्मान के साथ सीआरपीएफ.. <<     BIG VIDEO UPDATE : सत्ता की चाबी 'मालवा' पर दिग्गजों की.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर नई आबादी पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में.. <<     KHABAR : उज्जैन में तीन मिनट में जलेंगे 25 लाख दीपक,.. <<     NEWS : हिंदी हमारी पहचान और संस्कारों की संवाहक,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 14, 2022, 6:52 pm
BIG NEWS : विज्ञान के प्रचार-प्रसार में इसरो के साथ मध्य प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण भूमिका, प्रेरित होंगे विद्यार्थी- मंत्री सखलेचा, एलएनसीटी ग्रुप ऑफ कॉलेज में हुआ साइंस प्रदर्शनी का आयोजन, पढ़े खबर  

Share On:-

भोपाल। भोपाल में एलएनसीटी ग्रुप ऑफ कॉलेज में आयोजित हुए तीन दिवसीय विक्रम साराभाई साइंस प्रदर्शनी के द्वितीय दिवस विभिन्न विज्ञान आधारित प्रदर्शनी लगाई गई। 
प्रदेश के सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्यम एवं विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री ओमप्रकाश  सखलेचा ने सोमवार को इस प्रदर्शनी का अवलोकन किया, साथ ही इसरो द्वारा स्पेस बस एवं वैज्ञानिकों से सौजन्य भेंट की। इस प्रदर्शनी मे कई स्कूलों के विद्यार्थियों ने प्रदर्शनी को देखते हुए इससे जुड़े तथ्यों को जाना। साथ ही साथ इस आयोजन के दौरान अंतरिक्ष की खोज और इसरो अभियान नामक डॉक्यूमेंट्री फ़िल्म भी दिखाई गई। इसमें विभिन्न विद्यालय और कॉलेजो के लगभग 10 हजार विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में भाग लिया। इस फ़िल्म के माध्यम से बच्चों ने इसरो के द्वारा किये हुए महत्वपूर्ण कार्यों का अनुसरण किया।

इस प्रदर्शनी के दौरान मंत्री सखलेचा ने स्पेस ऑन व्हील्स नामक वाहन में भ्रमण किया। इस वाहन में इसरो द्वारा लॉन्च किए गए उपग्रहों को एक बस के अंदर व्यवस्थित किया गया है जिसमे नेविगेशन विथ इंडियन कॉन्सटिलेशन, इंडियन रिमोर्ट सेंसिंग एप्पलीकेशन, इंडियन सैटेलाइट कम्युनिकेशन एप्लीकेशन, मून सरफेस, मंगलयान एवं अन्य इसरो लॉन्च वाहनों, उपग्रहों, अंतरिक्ष अनुप्रयोगों को मॉडल के रूप में पेश किया गया है, मंत्री सखलेचा ने इसे अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी और इसरो के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया है। 

कार्यक्रम के दौरान वर्तमान में मध्यप्रदेश सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा के साथ एलएनसीटी ग्रुप के कुलपति जयनारायण चौकसे, प्रो चांसलर डॉ अनुपम चौकसे मौजूद रहे।

मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने एलएनसीटी ग्रुप के नवाचारों को सराहा और कहा कि कई विद्यार्थियों को इन कार्यों से प्रेरणा मिलेगी साथ ही विद्यार्थियों के मन में इसरो के प्रति सजग भावना जागृत होगी। 
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE