BREAKING NEWS
KHABAR : आपदा मित्र प्रशिक्षण के प्रथम दिवस 100.. <<     BIG VIDEO UPDATE : किसान कल्याण योजना की 16वीं किस्त पर.. <<     BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध श्री कृष्णधाम.. <<     KHABAR : हुकुमपुर में खौफनाक रात, चोरों ने तोड़े दो.. <<     KHABAR : केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट बना आदिवासियों.. <<     KHABAR : उज्जैन में हनुमान प्रतिमा हटाने के विरोध.. <<     KHABAR : दतिया राजपरिवार संपत्ति विवाद, ग्वालियर.. <<     KHABAR : दो वर्षों से निरंतर जारी सामूहिक.. <<     BIG VIDEO UPDATE : मालवा में सोयाबीन और मक्का फसल पूरी.. <<     KHABAR : गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा नीमच,.. <<     KHABAR : पूर्व जवानों के सम्मान के साथ सीआरपीएफ.. <<     BIG VIDEO UPDATE : सत्ता की चाबी 'मालवा' पर दिग्गजों की.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर नई आबादी पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में.. <<     KHABAR : उज्जैन में तीन मिनट में जलेंगे 25 लाख दीपक,.. <<     NEWS : हिंदी हमारी पहचान और संस्कारों की संवाहक,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 14, 2022, 6:54 pm
BIG NEWS : नीमच केंट थाना क्षेत्र की फरियादिया और चार माह पूर्व की घटना, जैसे ही घर पर नहीं दिखी नाबालिग बच्ची तो थाने पहुंची शिकायत, जब एक्शन में आई खाकी तो मिली ये बड़ी सफलता, जानिये क्या है पूरा मामला, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। थाना नीमच केंट पुलिस ने साढे चार माह पूर्व अपहर्त नाबालिग बालिका को बरामद कर अपहरणकर्ता आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 27.06.22 को फरियादिया ने थाना नीमच केंट उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 27.06.22 को सुबह 10 बजे वह सब्जी लेने गई थी, इस दौरान मेरे पति घर में सो रहे थे। मैं वापस घर आयी तो देखा कि उसकी नाबालिग बालिका उम्र 16 साल 10 माह करीबन की घर पर नहीं थी। फरियादीया की रिपोर्ट पर से थाना नीमच केंट पर अपराध क्रमांक 381/22 धारा 363 भादवि का कायम कर विवेचना में लिया जाकर अपर्हता बालिका व अज्ञात आरोपी की तलाश प्रारंभ की गई।

पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा द्वारा दिये गये मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुन्दर सिंह कनेश व नगर पुलिस अधीक्षक पीएस परस्ते के निर्देशन में थाना प्रभारी थाना नीमच केंट निरीक्षक राजेन्द्र नरवरिया के नेतृत्व में अपर्हता बालिका व आरोपी की तलाश हेतु टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए अपर्हता बालिका को अरोपी के कब्जे से दस्तयाब करने में तथा अपहरणकर्ता आरोपी अभिषेक पिता उमराव सिंह गेहलोत मालवीय उम्र 20 साल निवासी ग्राम नरखेडी जिला देवास को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की गई है।

उक्त कार्यवाही में नगर पुलिस अधीक्षक पीएस परस्ते, थाना नीमच केंट के थाना प्रभारी राजेन्द्र नरवरिया व उनकी टीम उनि शब्बी मेव, उनि वंदना शाक्यवार, सउनि बिजेश, आर 618 दशरथ तथा आर 528 प्रियांक शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE