नीमच। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के द्वारा चलाये जा रहे Launching of campaigns (i) Empowerment of Citizens through Legal Awareness and Outreach, अभियान अन्तर्गत ग्राम पंचायत दुदरसी के ग्राम भगवानपुरा में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नीमच सुशांत हुद्दार के मार्गदर्शन में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विजय कुमार सोनकर के आदेशानुसार दिनांक 13 नवंबर 2022 को ग्राच पंचायत दुदरसी के ग्राम भगवानपुरा में पैरालीगल वालेटियर पिंकी कुॅवर द्वारा आयोजित विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मंचासिन अतिथि संरपच प्रतिनिधि शंभू लाल मेघवाल भी उपस्थित थे।
पिंकी कुॅवर द्वारा ग्रामीण जानों को उनके कानूनी अधिकारों के बारे में, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से कौन व कैसे निःशुल्क कानूनी सहायता प्राप्त कर सकते है, और शासन के द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दि जैसे सार्वजनिक वितरण प्रणाली योजना, प्रधनमंत्री आवास योजना, दिव्यांग पेशन आदि के बारे में जानकारी दि।
जिला प्राधिकरण नीमच द्वारा दिनांक 31 अक्टूबर 2022 से 13 नवंबर 2022 तक विशेष अभियान चलाया गया है। जिसके अन्तर्गत पंचायत दूरदर्शी के ग्राम भगवानपुरा में Launching of campaigns (i) Empowerment of Citizens through Legal Awareness and Outreach में अभियान के समापन शिविर का आयोजन किया गया। साथ ही कार्यक्रम का संचालन पैरालीगल वालेटियर रामेश्वर नागदा द्वारा किया गया एवं आभार गजेन्द्र सिंह चुंडावत द्वारा किया गया।
इस अवसर पर पिंकी कुॅंवर पैरालगल वालेटियर, संरपच प्रतिनिधि शंभूलाल मेघवाल, भूतपूर्व संरपच लक्ष्मीनारायण पाटीदार, वाघसिंह, देवकिशन बेरवा, लखनसिंह, सुखलाल बेरवा, सुनील बेरवा, लाडकुवंर बाई, सुनीताबाई आदि भी उपस्थित रहे।