नीमच। जिले में राज्य के अन्दर तीन दिवसीय कृषक प्रशिक्षण सह भ्रमण कार्यक्रम 14 से 16 नवम्बर तक संयुक्त संचालक उद्यान उज्जैन के निर्देशानुसार कृषि विज्ञान केन्द्र, नीमच पर किया जा रहा है। कार्यक्रम के प्रथम दिन नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार एवं अन्य जनप्रतिनिधि की उपस्थिति में मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। उप संचालक उद्यानिकी अतर सिंह कन्नौजी ने कार्यक्रम की रूपरेखा की।
कृषि विज्ञान केन्द्र, नीमच के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ.सीपी पचौरी, डॉ. श्याम सिंह सारंगदेवोत, डॉ. पीएस नरूका एवं डॉ. जेपी सिंह द्वारा धनिया की उन्नत खेती, मूल्य संवर्धन तथा विपणन एवं मिट्टी परीक्षण, कीट प्रबन्धन विषयक पर कृषकों को विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में विधायक दिलीप सिंह परिहार द्वारा जिले के कृषकों को धनियां फसल की कम लागत में अच्छी पैदावार लेने का आव्हान करते हुए कहा कि एक जिला एक उत्पाद योजना अन्तर्गत लघु उद्योगों पर विभाग द्वारा 35 प्रतिशत (अधिकतम 10 लाख तक) अनुदान दिया जा रहा है। इच्छुक कृषक, उद्यमी कार्यालय उप संचालक उद्यान, जिला नीमच में प्रथम आओ-प्रथम पाओ के आधार पर आवेदन प्रस्तुत कर अधिक से अधिक संख्या में लाभ उठायें। कार्यक्रम में 35 कृषक, विभागीय एवं अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित थे।