BREAKING NEWS
BIG REPORT : नो ड्रग्स की गूंज से गूंजा सांदीपनि.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मिलावटी दूध पर प्रशासन का बड़ा शिकंजा,.. <<     BIG REPORT : 150 नामांतरण प्रकरणों को मिली मंजूरी, नगर.. <<     REPORT : स्वच्छता पर कलेक्टर हिमांशु चंद्रा सख्त,.. <<     NEWS : चौराहों पर कमल का फूल स्थापित करने की.. <<     NEWS : पेपर लीक, छात्र हितों एवं शिक्षा व्यवस्था.. <<     BIG NEWS : पांच साल से फरार दुष्कर्म का आरोपी.. <<     BIG NEWS : 13 दिन बाद मेहरबान हुआ मानसून, मंदसौर में.. <<     KHABAR : शामगढ़ पुलिस के नशा मुक्ति अभियान की.. <<     KHABAR : भाजपा शक्ति केंद्रों की संयुक्त.. <<     KHABAR : भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     खरगोन में छात्र लाठीचार्ज के विरोध में.. <<     KHABAR : अन्नदाताओं के लिए सुनहरा मौका, बागवानी.. <<     खरगोन के कसरावद में कांग्रेस का हल्लाबोल,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 20, 2022, 4:37 pm
KHABAR : सरपंच प्रतिनिधि के विरूद्ध बनाये गये प्रकरण की निष्पक्ष जाँच कर प्रकरण वापस लेने के संबंध में ग्रामीणजनों ने थाने में दिया आवेदन, पढ़े रवि पोरवाल की खबर  

Share On:-

मंदसौर । मंदसौर जिले के पिपलियामंडी के पास स्थित ग्राम मुंदेड़ी सरपंच प्रतिनिधि रणजीतसिंह शक्तावत के ऊपर पिपलियामंडी पुलिस थाने में दर्ज हुए प्रकरण को लेकर ग्रामवासियों ने थाने पहुंचकर आवेदन देकर बताया कि हम सभी ग्रामवासी मुन्देडी के स्थाई निवासी होकर लिखित प्रार्थना करते है कि हमारी ग्राम पंचायत मुन्देडी के सरपंच प्रतिनिधि रणजीतसिंह शक्तावत निवासी मुन्देडी के विरूद्ध कल दिनांक 18 नवंबर 2022 को जो प्रकरण बनाया गया है उसकी जाँच कर प्रकरण वापस लेने का कष्ट करे। 

ग्रामीणों ने कहा कि रणजीतसिंह प्रतिष्ठित व्यक्ति है तथा हमारे गाँव की शान है और प्रतिवर्ष पाँच सात लाख रूपये तो गरीब जनता तथा मन्दिर एवं धार्मिक कार्यों में दान देते है और जिन लोगो ने शिकायत की है वे सभी लोग गलत कार्यों में लिप्त रहने वाले लोग है तथा आप इन शिकायत करने वालों का इतिहास देख सकते है और कुछ राजनैतिक षडयंत्र भी इसमे है और राजनैतिक द्वेष रखने वाले लोग भी हमारे सरपंच प्रतिनिधि को बदनाम करना चाहते है। हमारा कहना है कि जो विडियो वायरल हुआ है वह हमारे वह हमारे सरपंच प्रतिनिधि के मोबाईल से नहीं बना है और वायरल भी सरपंच प्रतिनिधि द्वारा नही किया गया है। शिकायत कर्ता उनके निजी मकान में इस प्रकार का कृत्य कर रहे थे जो अशोभनीय था तो जन प्रतिनिधि होने के वजह से मे सिर्फ उनको समझा रहा था और विडियो किसने बनाया और किसने वायरल किया इसका उनको ज्ञान नहीं है। शिकायतकर्ता भी मुन्देडी गांव का निवासी होकर सरपंच प्रतिनिधि को बदनाम करना चाहता है। अत: प्रकरण की जांच कर प्रकरण को वापस लेने का कष्ट करे। 
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE