BREAKING NEWS
KHABAR : बेटी के सम्मान में आगे आई पुलिस, शामगढ़.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : नीमच जिले में खुले बोरवेल से होने वाली.. <<     KHABAR : रतलाम में पहली बार होगा पोरवाल प्रीमियर.. <<     KHABAR : कर्मचारी चयन बोर्ड पर भविष्य से खिलवाड़ का.. <<     'इंजेक्शन लगाते ही टूट गईं सांसें',बक्सवाहा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : देशभक्ति के तरानों से गूंजा टाउन हॉल,.. <<     BIG NEWS : 20 जून के बाद मानसून की एंट्री, प्री-मानसून.. <<     BIG NEWS : पीसीसी चीफ जीतू पटवारी और हरीश चौधरी.. <<     खरगोन के झिरन्या में खाद संकट, वन अधिकार.. <<     KHABAR : पक्की छत, पक्का भरोसा- खातीखेड़ा में पीएम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : राज्यसभा चुनाव को लेकर दिल्ली में मंथन,.. <<     BIG NEWS : उज्जैन जोन के आईजी बनने के बाद पहली बार.. <<     KHABAR : संकल्प पर्यावरण मित्र संस्था 5 जून को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : सीएमओ दुर्गा बामनिया ने ली स्वच्छता.. <<     KHABAR : गुंदीपाड़ा घटना में कलेक्टर के निर्देशन.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 21, 2022, 11:30 am
KHABAR : विशाल निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं ऑपरेशन शिविर 27 नवंबर को देवरी खवासा में, श्री लाभ मुनि नेत्र चिकित्सालय के तत्वाधान में होगा आयोजित, पढ़े बद्रीलाल गुर्जर की खबर   

Share On:-

मनासा। श्री लाभमुनी नेत्र चिकित्सालय मंदसौर एवं बसेर आईकेयर मनासा के संयुक्त तत्वाधान में विशाल निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं निःशुल्क ऑपरेशन शिविर दिनांक 27 नवम्बर 2022, रविवार समयः प्रातः 10 बजे से 2 बजे तक स्थान हायर सेकेण्डरी स्कूल देवरी खवासा में आयोजित होगा। 

उक्त शिविर में शिविर में सभी नेत्र रोगियों की नजर, चश्में, कालापानी, मोतियाबिन्द, नासूर, पर्दे की बिमारी आदि की जाँच निःशुल्क की जावेगी। परीक्षण पश्चात ऑपरेशन योग्य मरीजों के मोतियाबिन्द ऑपरेशन (लेंस प्रत्यारोपण सहित) श्री लाभमुनी नेत्रालय मंदसौर में निःशुल्क किये जावेगें। ऑपरेशन अत्याधुनिक
तकनीक (बिना टांके का) व अत्याधुनिक मशीनों की सहायता से किये जाएंगे।  जिससे मरीजों को टांको से होने वाली असुविधा व ऑपरेशन के बाद चश्मे का नम्बर ज्यादा आने की समस्या से आराम मिलेगा। 

ऑपरेशन के लिए भर्ती मरीजों को चाय, बिस्कुट, भोजन एवं बिस्तर (ओढने का साधन साथ में लावें) श्री लाभमुनी नेत्रालय मंदसौर द्वारा निःशुल्क उपलब्ध करवाएं जाएगें। मरीज के साथ एक सहायक के नेत्रालय में रहने की अनुमति होगी, किन्तु सहायक को अपने लिए भोजन, चाय, बिस्तर इत्यादि की व्यवस्था स्वयं करनी होगी। 

मरीज को नेत्रालय पहुंचाने की व्यवस्था निःशुल्क रहेगी । ऑपरेशन पश्चात प्रथम परीक्षण 1 सप्ताह बाद व दूसरा परीक्षण 1 माह बाद निर्धारित स्थल पर ही किया जायेगा एवं ऑपरेशन पश्चात आँखों में किसी भी प्रकार की समस्या होने पर नेत्रालय में 24 घण्टे सेवाएं उपलब्ध रहेगी। अधिक जानकारी के लिए अंबाराम गुर्जर सरपंच ग्राम पंचायत देवरी खवासा मोब न 9752101993 पर संपर्क कर सकते है।  
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE