BREAKING NEWS
NEWS : हिंदी हमारी पहचान और संस्कारों की संवाहक,.. <<     Mausam Vibhag Alert: मालवा-उज्जैन संभाग में मानसून पर लगा.. <<     KHABAR : माधव चौक पर छात्रों की गूंज कार्यक्रम का.. <<     KHABAR : महल कॉलोनी में सड़क निर्माण को लेकर.. <<     BIG NEWS : विदाई से पहले एमपी में फिर मेहरबान होगा.. <<     KHABAR : उज्जैन में 30 लाख से अधिक दीप प्रज्वलित कर.. <<     KHABAR : पिराना में मृतक के परिवार को मिली 6 लाख.. <<     KHABAR : 1947 से सड़क की राह देख रहा बापचा, सड़क की मांग.. <<     KHABAR : सैकड़ों ट्रैक्टरों के साथ किसान संघ ने.. <<     BIG NEWS : 1,000 मांगने और ब्लैकमेल करने का आरोप, सरपंच.. <<     BIG NEWS : जिले के मनासा-झालावाड़ रोड पर भयानक हादसा,.. <<     NEWS : 76 प्रतिशत युवा इंजीनियर्स के साथ.. <<     NEWS : 50 हजार के इनामी वांछित अपराधी की गिरफ्तारी.. <<     KHABAR : 16 सितंबर से होगा दशलक्षण पर्युषण पर्व का.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : सिंह, वृश्चिक और मकर राशि वालों को.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 22, 2022, 6:43 pm
NEWS : मुख्यमंत्री द्वारा चित्तौड़गढ़ को नहीं दी गई कोई बड़ी सौगात, महापुरूषों की मूर्तियां करती रही अनावरण का इंतजार- विधायक आक्या, पढ़े रेखा खाबिया की खबर  

Share On:-

चित्तौड़गढ़ । चित्तौड़गढ़ विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या ने बताया कि मुख्यमंत्री के चित्तौड़गढ़ आगमन के पश्चात भी चित्तौड़गढ़ को कोई बड़ी सौगात नहीं मिल पाई।

विधायक प्रवक्ता गिरीश दीक्षित ने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के चित्तौड़गढ़ दौरे चित्तौड़गढ़ पर विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि इन्दिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में जनता का रूझान कम देखने को मिला जिससे यह प्रतीत होेता है कि जनता का कांग्रेस सरकार से विश्वास उठ गया है। कार्यक्रम में बड़ी उम्मीद के साथ समस्या से अवगत कराने आये आमजन को कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्यमंत्री तक नहीं पहुंचने दिया गया जिससे आमजन में हताशा देखने को मिली।

आक्या ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा चित्तौड़गढ़ शहर में राजीव गांधी पार्क में पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी की प्रतिमा के साथ ही नगर के अन्य स्थानों पर लाखों रुपये की लागत से निर्माण की गई महापुरूषों की मूर्तियों का लोकार्पण/अनावरण भी नहीं करना यह दर्शाता है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का चित्तौड़गढ़ दौरा आनंद फानंद में एवं गफलतभरा रहा। महापुरूषों की मूर्तियों के अनावरण के लिए भी समय नहीं दे पाना भी मुख्यमंत्री की महापुरूषों के प्रति सम्मान में उदासीनता प्रकट करता है।

आगे विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री दौरे को लेकर चित्तौड़गढ़ की जनता उम्मीद कर रही थी कि कांग्रेस शासन के चार वर्ष बित जाने के बाद ही सही शायद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा चित्तौड़गढ़ जिले एवं नगर के विकास की सुद ली जाये एवं चित्तौडगढ जिले एवं नगर को विकास की कोई बड़ी सौगाते मिले परन्तु मुख्यमंत्री गहलोत का यह दौरा चित्तौड़गढ़ की जनता के लिए पूर्ण रूप से निराशाभरा रहा। मुख्यमंत्री का यह दौरा पूर्ण रूप से जनता की नजर में विफल रहा एवं जनता का पैसा व्यर्थ में बर्बाद किया गया। 
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE