BREAKING NEWS
NEWS : झुलेलाल मंदिर का पंचम पाटोत्सव.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में प्रतिभा खोज.. <<     BIG NEWS : रतनगढ़ बॉर्डर पर नशे का बड़ा खेल बेनकाब, रात.. <<     KHABAR : बड़वानी में खेल मैदान की बदहाली पर.. <<     BIG NEWS : 7 साल से पुलिस को चकमा दे रहा था 5 हजार का.. <<     KHABAR : जन्मदिन की खुशी में समाज के नाम सहयोग,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री अन्नदूत योजना में लगे.. <<     BIG UPDATE VIDEO : नीमच मणिरत्नम रिसॉर्ट पर प्रशासन का.. <<     BIG NEWS : रतलाम में छात्रा की मौत से मचा हड़कंप,.. <<     KHABAR : आपदा मित्र प्रशिक्षण के प्रथम दिवस 100.. <<     BIG VIDEO UPDATE : किसान कल्याण योजना की 16वीं किस्त पर.. <<     BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध श्री कृष्णधाम.. <<     KHABAR : हुकुमपुर में खौफनाक रात, चोरों ने तोड़े दो.. <<     KHABAR : केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट बना आदिवासियों.. <<     KHABAR : उज्जैन में हनुमान प्रतिमा हटाने के विरोध.. <<     KHABAR : दतिया राजपरिवार संपत्ति विवाद, ग्वालियर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 24, 2022, 2:36 pm
NEWS : भारत विकास परिषद भवानी मंडी में करेगा नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन, शिविर में उपस्थितों को मिलेगा विशेषज्ञ चिकित्सकों का मार्गदर्शन, पढ़े विशाल श्रीवास्तव की खबर  

Share On:-

भवानीमंडी। भारत विकास परिषद द्वारा भवानी मंडी में अगामी रविवार 27 नवंबर को सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट, आनंदपुर एवं सद्गुरु सेवा संस्थान झालावाड़ के सहयोग से निःशुल्क नेत्र जांच एवं ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया जायेगा।
भारत विकास परिषद के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, सचिव ओम गुप्ता एवं सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट के ट्रस्टी मनोज शर्मा झालावाड़ ने बताया कि यह परिषद द्वारा प्रतिमाह आयोजित आईओएल नेत्र चिकित्सा शिविर श्रंखला का 102 वां शिविर स्थानीय सेठ सीताराम धर्मशाला में आयोजित होने जा रहा है, जिसके प्रायोजक सूरजमल गोटावाला परिवार है।
परिषद के नेत्रदान प्रभारी कमलेश दलाल एवं नेत्र शिविर प्रभारी महेश शर्मा और उमाशंकर पोरवाल ने जानकरी देते हुए बताया कि परिषद द्वारा सद्गुरु सेवा संघ आनंदपुर के सहयोग से पिछले 10 वर्षों से प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को भवानीमंडी में निशुल्क आईओएल शिविर का आयोजन किया जाता रहा है, पिछले 10 वर्षों में परिषद लगातार 101 इस तरह के नेत्र शिविर का आयोजन करके 25981 मरीजों की जांच एवं 8343 मरीजों का निशुल्क मोतियाबिंद का ऑपरेशन करवा चुकी है। इसी श्रंखला के 102 वें शिविर का आयोजन अगले रविवार को होगा। इसमे चयनित मोतियाबिंद ऑपरेशन योग्य मरीजों को बस द्वारा संस्थान के मध्यप्रदेश के आनंदपुर कस्बे में स्थित नेत्र चिकित्सालय में ले जाकर वहां पर दक्ष डॉक्टर्स के द्वारा मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया जाएगा। इसमें मोतियाबिंद ऑपरेशन, लैंस, दवाइयां, ऑपरेशन चार्ज, आने जाने और ठहरने की व्यवस्था, भोजन आदि समस्त व्यय निशुल्क रहेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE