BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच के इन इलाकों में सोमवार को रहेगा.. <<     मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर खरगोन में.. <<     मरीज की मौत पर अस्पताल में बवाल! शव रखकर.. <<     ब्रेजा कार मे नशे की खेप लेकर जा रहे थे दो.. <<     KHABAR : लोकतंत्र, मतदान और SIR पर विद्यार्थियों से.. <<     KHABAR : बिस्टान में सेवा भारती और जन अभियान परिषद.. <<     VIDEO NEWS: कमल चौक पर बाइक की टक्कर से दंपती घायल,.. <<     BIG NEWS : सड़क हादसे में पति-पत्नी घायल, जिला.. <<     KHABAR : बुरहानपुर में लोक संस्कृति की धूम, मध्य.. <<     KHABAR : ‘मेरा बचपन, मेरा अधिकार’ थीम पर विधिक.. <<     NEWS : पंचायत राज चुनाव के तृतीय चरण की तैयारियां.. <<     HEADLINES : MP में आज बड़ी हलचल: उद्योगों को सौगात,.. <<     KHABAR : नीमच में ‘विकसित भारत युवा संवाद, अपना वोट.. <<     क्या दीपावली की चमक में कुम्हारों की मेहनत पर.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस पर नीमच.. <<     KHABAR : मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर खरगोन में.. <<     KHABAR : नीमच में सामाजिक एकता और भाईचारे की अनूठी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 25, 2022, 3:37 pm
GYAPAN : स्कीम नं. 36 के निवासियों ने लीज नवीनीकरण नहीं किए जाने के संबंध में जिला कलेक्टर नीमच के नाम तहसीलदार गुप्ता को सौंपा ज्ञापन, पढ़े अब्दुल अली ईरानी की खबर 

Share On:-

नीमच। आज स्कीम नं. 36 के निवासियों ने लीज नवीनीकरण नहीं किए जाने के संबंध में जिला कलेक्टर नीमच के नाम तहसीलदार गुप्ता को ज्ञापन सौंपा। इसमें मांग की गई कि योजना क्रमांक 36 ए भूखंड की लीज समाप्त हो चुकी है तथा हम लीज नवीनीकरण कराना चाहते हैं। हमारे छोटे भूखंड है अतः एमओएस की प्रक्रिया का सरलीकरण किया जाए। न्यूनतम शुल्क लेकर लीज नवीनीकरण किया जाए। 

नीमच शहर में विगत लंबे समय से लीज नवनीकरण समस्या को लेकर आमजन परेशान हैं। गौरतलब है कि नगर पालिका के अधीन कॉलोनियों में बने आवासीय मकानों के लीज नवीनीकरण को लेकर एओएस का हवाला देकर लीज नवीनीकरण मैं कंपाउंडिंग के तहत लीज नवीनीकरण का प्रस्ताव नगर पालिका परिषद ने पास किया था। जिसको लेकर कांग्रेस के पार्षद योगेश प्रजापति, सीमा ओम दीवान द्वारा कलेक्टर न्यायालय में 323 के तहत याचिका प्रस्तुत की थी, जिस पर एसडीएम नीमच में स्थगन देते हुए परिषद में हुए प्रस्ताव पर रोक लगाने व 15 दिन की अवधि में सुनवाई का आदेश जारी किया। जिसको लेकर स्कीम नंबर 36 ए के रहवासियों आक्रोश देखने को मिला। 

वार्ड वासियों का कहना था कि जिन पार्षदों द्वारा आपत्ति लगाई गई है उनका इस वार्ड से कोई लेना-देना नहीं और लीज नवीनीकरण से आमजन परेशान हैं। इसका तत्काल निराकरण किया जाना चाहिए और एओएस का लीज नवीनीकरण से संबंध नहीं है। ऐसे में प्रशासन को लीज नवीनीकरण कर लोगों को राहत प्रदान की जाना चाहिए। ज्ञापन का वाचन किरण शर्मा ने किया।

-

इन्होंने भी सौंपा ज्ञापन- 
- मप्र कोटवार संघ भोपाल के बैनर तले कोटवारों ने विभिन्न मांगों के निराकरण को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। 
- ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ग्रामीण नीमच ने भील आदिवासी को जो जमीन शासन ने पट्टे पर दी थी उसको बेचनेकी स्वीकृति नहीं देने की मांग करते हुए मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। 
- जिला कांग्रेस कमेटी नीमच ने जिले के किसानों की स्वीकृत राहत राशि तत्काल प्रदान करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE