BREAKING NEWS
BIG REPORT : रिश्वतखोर पटवारी पर लोकायुक्त का.. <<     BIG NEWS : दानपात्र से चोरी के मामले में आंगनवाड़ी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम सुवाखेड़ा और 30 साल का.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जबलपुर आ सकती.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में परिवहन विभाग की उदासीनता,.. <<     मनासा के जुगमिया रावजी में घर में चोरी,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कूनो नेशनल पार्क आएंगे राष्ट्रपति, 21 जून.. <<     KHABAR : टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद नहीं.. <<     BIG NEWS : जिले में भयानक सड़क हादसा, मल्हारगढ़ से.. <<     राज्यपाल अवार्ड के बाद अब राष्ट्रपति मेडल पर.. <<     NEWS : राष्ट्रपति पुरस्कार की तैयारी में जुटे 210.. <<     देवास पुलिस को मिला प्रदेश स्तर पर बड़ा.. <<     उज्जैन की बेटी दीक्षा ने चने की दाल पर उकेरे 12.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों की अब खैर नहीं, मालवा के.. <<     NEWS : माउंट आबू में पुरुषोत्तम मास की धूम, पांच.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही अनसुईया देवी जायसवाल, परिवार.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम जुगमिया रावजी और रात.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 28, 2022, 12:39 pm
KHABAR : दूसरी कक्षा पास नाहरू खान बने तकनीकी क्षेत्र में मिसाल, उदयपुर में आयोजित समारोह में हुआ समाजसेवक का सम्मान, पढ़े पीडी बैरागी की खबर   

Share On:-

मंदसौर । समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रकल्पो के योगदान को लेकर निजी चैनल ग्रुप के सीईओ डॉक्टर जगदीश चंद्र की मौजूदगी में मालवा के प्रसिद्ध समाज सेवक नारू खान को सम्मानित किया गया। बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उदयपुर के राजघराने के युवराज लक्ष्यराज सिंह राठौर ने नारू खान को सम्मानित किया ।

नारू खान जमीन से जुड़े एक ऐसे समाज सेवक है जिन्होंने कौमी एकता की मिसाल पेश करते हुए सर्वधर्म के लोगों की मदद के लिए हमेशा अपना हाथ आगे बढ़ाया है। बचपन से गरीबी में रहे नारू खान केवल दूसरी कक्षा पास है। लेकिन इंजीनियरिंग और तकनीकी के क्षेत्र में, अपने दिमाग और हुनर की बदौलत उन्होंने कई तरह की मशीनों का निर्माण कर व्यापारियों और किसानों की जिंदगी को सुलभ किया है ।

एनके इंडस्ट्रीज के मालिक नाहरू खान अभी भी कई तरह की मशीनें बना रहे हैं। उनकी तकनीक को आईआईएम अहमदाबाद ने भी सराहा है। नाहरू खान कोरोनावायरस के दौरान जिला अस्पताल को ह्यूमन ऑटोमेटिक सैनिटाइजर मशीन भी भेंट कर चुके हैं । उन्होंने भगवान पशुपतिनाथ मंदिर और कई धार्मिक स्थलों पर मुफ्त में मशीनें और जल सेवा हेतु वाटर प्यूरीफायर भी दान किए हैं ।

समाज सेवा के लंबे सफर के कारण ही न्यूज़ ग्रुप और निजी चैनल ने उन्हें मालवा के हीरो के रूप में सम्मानित करने के लिए चयनित किया है। रविवार के दिन उदयपुर में आयोजित हुए एक बड़े समारोह के दौरान फ़िल्म अभिनेता गोविंदा और उदयपुर के युवराज लक्ष्यराज सिंह ने उन्हें सम्मानित किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE