BREAKING NEWS
BIG REPORT : रिश्वतखोर पटवारी पर लोकायुक्त का.. <<     BIG NEWS : दानपात्र से चोरी के मामले में आंगनवाड़ी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम सुवाखेड़ा और 30 साल का.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जबलपुर आ सकती.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में परिवहन विभाग की उदासीनता,.. <<     मनासा के जुगमिया रावजी में घर में चोरी,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कूनो नेशनल पार्क आएंगे राष्ट्रपति, 21 जून.. <<     KHABAR : टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद नहीं.. <<     BIG NEWS : जिले में भयानक सड़क हादसा, मल्हारगढ़ से.. <<     राज्यपाल अवार्ड के बाद अब राष्ट्रपति मेडल पर.. <<     NEWS : राष्ट्रपति पुरस्कार की तैयारी में जुटे 210.. <<     देवास पुलिस को मिला प्रदेश स्तर पर बड़ा.. <<     उज्जैन की बेटी दीक्षा ने चने की दाल पर उकेरे 12.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों की अब खैर नहीं, मालवा के.. <<     NEWS : माउंट आबू में पुरुषोत्तम मास की धूम, पांच.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही अनसुईया देवी जायसवाल, परिवार.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम जुगमिया रावजी और रात.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 28, 2022, 6:36 pm
BIG NEWS : पाचड़ा गांव और बोरिंग मशीन, जैसे ही रोका वाहन चाय पीने के लिए तो हो गया ये बड़ा हादसा, मौके पर मची चीख पुकार, सूचना मिलते ही दौड़ी सरकारी गाड़िया, दुर्घटना में बुझ गए घर के दीपक, पढ़े विशाल श्रीवास्तव की खबर

Share On:-

झालावाड़। सीमलिया थाना क्षेत्र में अल सुबह दर्दनाक हादसे में दो लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई। दोनों बोरिंग मशीन की गाड़ी में बैठे हुए है। गाड़ी को पीछे लेते समय बोरिंग मशीन का पाइप बिजली के तार से टच हो गया। खलासी ने नीचे उतरकर देखा तो अर्थिंग के चलते आग लग गई। उसे बचाने के चक्कर में ड्राइवर भी जल गया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस व एसडीएम दीगोद, तहसीलदार मौके पर पहुंचे और हादसे की जानकारी ली।
 
घटना सुबह साढ़े 7 बजे के बीच की है। हादसे में डुंगरगांव थाना असनावर जिला झालावाड़ निवासी ड्राइवर कमलेश (35) व पुरलिया थाना पारसवली जिला चितौड़ निवासी खलासी देवेंद्र सिंह (35) की मौत हो गई। मृतक के शवों को सीएचसी व गढ़ेपान शिफ्ट करवाया है और परिजनों को सूचना दी गई। 

सिमलिया एसएचओ भवंर सिंह ने बताया कि बोरिंग मशीन की गाड़ी में 3 जने सवार थे। जो पाचड़ा गांव में बोर के लिए आए थे। सुबह के वक्त चाय पीने के लिए उन्होंने पानी के पॉइन्ट के पास गाड़ी रोकी। धर्म कांटा के पास गाड़ी को खड़ी कर रहे थे। 1 युवक दुध लेने चला गया। ड्राइवर व खलासी गाड़ी में थे। ड्राइवर ने साइड में लगाने के लिए गाड़ी को आगे पीछे किया। वहां से 11 केवी की लाइन निकल रही थी। गाड़ी को आगे पीछे करते बोरिंग मशीन के पाइप से बिजली का तार टूट गया और जमीन पर गिर गया। खलासी ने बाहर उतरकर देखा तो वो बिजली के तार की चपेट में आ गया और आग लग गई। उसको बचाने के लिए ड्राइवर भी गाड़ी से उतरा वो भी आग की चपेट में आ गया और दोनों की दर्दनाक मौत हो गई। आग लगने से गाड़ी का टायर व खिड़की भी जल गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE