BREAKING NEWS
KHABAR : पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में.. <<     KHABAR : उज्जैन में तीन मिनट में जलेंगे 25 लाख दीपक,.. <<     NEWS : हिंदी हमारी पहचान और संस्कारों की संवाहक,.. <<     Mausam Vibhag Alert: मालवा-उज्जैन संभाग में मानसून पर लगा.. <<     KHABAR : माधव चौक पर छात्रों की गूंज कार्यक्रम का.. <<     KHABAR : महल कॉलोनी में सड़क निर्माण को लेकर.. <<     BIG NEWS : विदाई से पहले एमपी में फिर मेहरबान होगा.. <<     KHABAR : उज्जैन में 30 लाख से अधिक दीप प्रज्वलित कर.. <<     KHABAR : पिराना में मृतक के परिवार को मिली 6 लाख.. <<     KHABAR : 1947 से सड़क की राह देख रहा बापचा, सड़क की मांग.. <<     KHABAR : सैकड़ों ट्रैक्टरों के साथ किसान संघ ने.. <<     BIG NEWS : 1,000 मांगने और ब्लैकमेल करने का आरोप, सरपंच.. <<     BIG NEWS : जिले के मनासा-झालावाड़ रोड पर भयानक हादसा,.. <<     NEWS : 76 प्रतिशत युवा इंजीनियर्स के साथ.. <<     NEWS : 50 हजार के इनामी वांछित अपराधी की गिरफ्तारी.. <<     KHABAR : 16 सितंबर से होगा दशलक्षण पर्युषण पर्व का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 11, 2022, 12:37 pm
BIG NEWS : जिले का दरा हथाई गांव और पांच दिन से लापता पुष्पा, जब ग्रामीणों ने दी खाकी को ये सूचना तो मौके पर पहुंचे अधिकारी, फिर जैसे ही देखा तालाब के किनारे तो उड़ गए सबके होश, जानिये किस हालत में थी महिला, पढ़े खबर 

Share On:-

डूंगरपुर। जिले के भोजातो का ओडा गांव में तालाब के पास झाड़ियों में लापता महिला का शव मिला है। महिला पिछले 5 दिन से घर से लापता थी। मामले में पीहर पक्ष ने हत्या की आशंका जताई है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दोवड़ा थानाधिकारी कमलेश चौधरी ने बताया कि दरा हथाई गांव निवासी पुष्पा पत्नी जीवा 5 दिसम्बर को घर से निकली थी। उसके बाद से घर वापस नहीं लौटी थी। जिसके बाद से ही परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। शनिवार को भोजातो का ओडा गांव के तालाब में ग्रामीणों ने झाड़ियों में एक महिला का शव फंसा हुआ देखा। ग्रामीणों ने मामले की सूचना दोवड़ा थाना पुलिस को दी। दोवड़ा थानाधिकारी कमलेश चौधरी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकाला और शिनाख्त के प्रयास किए। इस दौरान पता चला कि दरा हथाई गांव निवासी पुष्पा पिछले 5 दिन से लापता है। पुलिस ने दरा हथाई निवासी पुष्पा के पति जीवा को एक शव मिलने की जानकारी दी। जीवा मौके पर पहुंचा और शव की पहचान अपनी पत्नी पुष्पा के रूप में की। इसके बाद पुलिस ने मृतका के पीहर पक्ष को मामले की सूचना दी। सूचना पर पीहर पक्ष भी मौके पर पहुंचा। महिला की हत्या कर शव तालाब में फेंकने के आरोप लगाए। पुलिस ने पीहर पक्ष के आने के बाद मृतक महिला का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE