BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 12, 2022, 5:34 pm
NEWS : राजकीय आयुर्वेद औषधालय एक छत झालावाड़ में 256 बालको ने लिया स्वर्ण प्राशन का लाभ, पढ़े विशाल श्रीवास्तव की खबर 

Share On:-

झालावाड़। आज दिनांक 12 दिसंबर 2022 पुष्प नक्षत्र के अवसर पर राजकीय आयुर्वेदिक औषधालय एक छत झालावाड़ में डॉ दुर्गा लाल सास्ता सहायक निदेशक आयुर्वेद विभाग झालावाड द्वारा धनवंतरी के समक्ष दीप प्रज्वलित कर स्वर्ण प्राशन संस्कार प्रारंभ किया गया। जिसमें 0 से 16 वर्ष तक के 256 बच्चों ने निशुल्क सुवर्णप्राशन का लाभ लिया ।

रामकेश मीणा एक छत प्रभारी ने बताया कि स्वर्ण प्राशन संस्कार झालावाड़ जिले में प्रथम बार शुरू होने पर आमजन में आयुर्वेद टीकाकरण (सुवर्णप्राशन) के प्रति खासा उत्साह देखने को मिला क्योंकि यह प्राचीन व प्रभावकारी एक आयुर्वेदिक उपाय है, जिसमें बालकों को शुद्ध स्वर्ण भस्म गोघृत, शुद्ध मधु तथा ब्राह्मी शंखपुष्पी आदि मेध्य ओषधियों को मिलाकर बनाया जाता है ।

डॉ संदीप निर्मल हाल पंचकर्म प्रभारी झालावाड ने बताया कि स्वर्ण प्राशन संस्कार जोकि 0 से 16 वर्ष तक बच्चों को कराया गया है और आगे भी आने वाले पुष्प नक्षत्र 8 जनवरी 2023 को यह कराया जाएगा क्योंकि बच्चों को कम से कम 6 माह तक प्रत्येक पुष्प नक्षत्र में स्वर्ण प्राशन संस्कार का लाभ लेना चाहिए ताकि इसका संपूर्ण लाभ बच्चों को मिल सके आगे के लिए स्वर्ण प्राशन के लिए रजिस्ट्रेशन कराए जा सकते हैं।

स्वर्ण प्राशन शिविर में आज के दिन डॉ शिव शंकर सोनी, डॉ अंजलि मीणा, डॉ स्नेहा रावल, कंपाउंडर मुकेश लोधा एवं तंवर कंवर परिचारक उपभोक्ता भंडार के नीरज कुमार व्यास, संतोष निर्मल, चमन निर्मल, मनन व्यास आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। 
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE