BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 12, 2022, 5:41 pm
NEWS : कृषि विभाग की टीम ने किया मैसर्स भैरूनाथ खाद बीज भण्डार का निरीक्षण, अनियमितता पर कृषि आदान विक्रेता का लाइसेंस निलम्बित, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। चन्देरिया में मैसर्स भैरूनाथ खाद बीज भण्डार का सोमवार को कृषि विभाग की टीम द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान स्टॉक रजिस्टर नहीं था और फर्म के द्वारा स्टॉक रजिस्टर संधारित नहीं किया जा रहा था। मूल्य सूची और स्टॉक प्रदर्शित नहीं था। उर्वरक अनुज्ञा पत्र प्रदर्शित नही किया हुआ था। पॉश मशीन में यूरिया उर्वरक उपलब्ध नही था, लेकिन मौके पर 105 बैग सीएफसीएल कम्पनी के युरिया बैग उपलब्ध थे, जिनको मौके पर उपस्थित किसानों को वितरित कराया गया।
विक्रेता द्वारा उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 की धारा 3(3), 3(2)(ब), 5, 3(2)(क) एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम का उल्लंघन किया गया। डॉ. शंकर लाल जाट, उप निदेशक कृषि (विस्तार), जिला परिषद चित्तौड़गढ़ द्वारा उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 के तहत प्राप्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए मैसर्स भैरूनाथ खाद बीज भण्डार का उर्वरक प्राधिकार पत्र को अग्रिम आदेशों तक निलम्बित किया गया। निरीक्षण में कृषि अधिकारी गोपाल लाल धाकड़ भी शामिल थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE