BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सिंगोली सोलर प्रोजेक्ट का आज निरीक्षण.. <<     KHABAR : डॉ. गौरव खरे ने रवाना किया जागरूकता रथ,.. <<     KHABAR : राधे अलबेली सरकार पर झूम उठा पंडाल, भक्ति.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     विश्व पर्यावरण दिवस पर सनावद में 'एक पौधा मां.. <<     बड़वाह पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जंगलों में चल.. <<     छतरपुर गल्ला मंडी के पास कोतवाली पुलिस की बड़ी.. <<     क्रेशर हब बने बक्सवाहा में एक और नए प्लांट का.. <<     BIG NEWS : कांग्रेस ने मीनाक्षी नटराजन के नाम पर.. <<     कालापीपल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भंगार चोरी.. <<     KHABAR : विश्व पर्यावरण दिवस पर सनावद में हुआ.. <<     छतरपुर में दर्दनाक हादसा काठन नदी में नहाने.. <<     शहडोल प्रशासनिक महकमे में हड़कंप,तहसीलदार.. <<     BIG NEWS : दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक.. <<     BIG NEWS : रतलाम में कांग्रेस की अंदरूनी कलह सड़क पर,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की सिंगोली पुलिस की बड़ी सफलता,.. <<     KHABAR : वॉइस ऑफ एमपी की खबर का असर, सहकारिता भर्ती.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही लक्ष्मी देवी शर्मा, परिवार में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 14, 2022, 4:53 pm
KHABAR : प्रशासनिक संकुल भवन के सभाकक्ष में संयुक्त कलेक्टर ने की विभिन्न मामलों की सुनवाई, मौके पर मौजूद अधिकारियों को दिए विशेष निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

उज्जैन। मंगलवार को प्रशासनिक संकुल भवन के सभाकक्ष में संयुक्त कलेक्टर गरिमा रावत एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा विभिन्न मामलों में जनसुनवाई की गई। नागदा निवासी चंचल चावड़ा पति राजेन्द्रसिंह चावड़ा ने आवेदन देकर शिकायत की कि कुछ स्थानीय लोगों द्वारा अभद्र व्यवहार किया गया है तथा शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी गई है। इस पर एसडीएम नागदा को पूरे मामले की जांच करने के निर्देश दिये।

ग्राम घिनौदा तहसील घट्टिया निवासी महेश शर्मा ने आवेदन दिया कि उनके स्वामित्व की कृषि भूमि घट्टिया तहसील के ग्राम सिलोदा रावल में स्थित है। आवेदक के तीन भाई और दो बहनें हैं। वर्तमान में उक्त कृषि भूमि के खसरे में सभी का नाम दर्ज है। आवेदक अलग से भू-अधिकार ऋण पुस्तिका बनवाना चाहते हैं। इस पर तहसीलदार घट्टिया को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।

सेठी नगर निवासी जीवनलाल जैन ने आवेदन दिया कि वे पैरों से लाचार हैं तथा उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है, अतरू उन्हें शासन की योजना के अनुसार आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाये। इस पर सीएमएचओ को मामले की जांच कर उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।

ग्राम पीरझलार तहसील बड़नगर निवासी नादानबाई ने आवेदन देकर शिकायत की कि उनके स्वामित्व की कृषि भूमि से गांव के एक अन्य दबंग व्यक्ति द्वारा आयेदिन वाहन निकाले जाते हैं तथा उनकी फसल को नुकसान पहुंचाया जाता है। अतरू सम्बन्धित के विरूद्ध प्रकरण दर्ज किया जाये। इस पर पुलिस अधीक्षक उज्जैन को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।

जांसापुरा निवासी दिलशाद ने आवेदन दिया कि उनकी पुत्री के साथ कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा आयेदिन छेड़छाड़ और मानसिक रूप से प्रताड़ित किये जाने का कार्य किया जा रहा है। शिकायत करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है। इस पर पुलिस अधीक्षक को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देश दिये गये।

ग्राम लसुड़िया तहसील नागदा निवासी चचरबाई ने आवेदन दिया कि वे काफी वर्षों से गांव में स्थित नई आबादी में कच्चे मकान में निवास कर रही हैं। ग्राम पंचायत अमलावदिया के सरपंच और सचिव द्वारा उनसे आयेदिन रुपयों की अनुचित मांग की जा रही थी। रुपये देने से मना करने पर उन्होंने उनके मकान को तोड़ा है। इस पर सीईओ जनपद पंचायत खाचरौद को प्रकरण की जांच करने के निर्देश दिये गये।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE