मंदसौर। स्थानीय एडीफाई स्कूल मंदसौर में राज्य स्तरीय हिंदुस्तान स्काउट गाइड मध्य प्रदेश द्वारा टोली नायक कैंपूरी का आयोजन किया गया। यह शिविर 25 दिसंबर से 29 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा जिसमें आज एडीफाई स्कूल के चेयरमैन विजय सुराणा एवं प्राचार्य आदित्य सिंह द्वारा ध्वजारोहण कर शिविर का उद्घाटन किया गया। इस शिविर में मध्यप्रदेश के भोपाल, होशंगाबाद, रतलाम, मंदसौर और उज्जैन के स्काउट गाइड भाग ले रहे हैं। इस शिविर में लगभग 120 स्काउट गाइड शामिल हुए यह शिविर शिविर संचालक राज्य सचिव गणेश शर्मा एवं केंपुरी डायरेक्टर आदित्य सुराणा, राज्य अध्यक्ष विजय सिंह पुरावत एवं केंपुरी लीडर जितेंद्र कनौजिया के नेतृत्व में आयोजित किया जा रहा है।शिविर के द्वितीय दिवस है यातायात थाना प्रभारी सूबेदार शैलेंद्र सिंह चौहान द्वारा यातायात पर व्याख्यानमाला की गई जिसमें स्काउट गाइड के छात्र छात्राओं को यातायात से संबंधित सभी नियमों के बारे में विस्तार से समझाया गया हेलमेट नियमित पहनने एवं सीट बेल्ट का उपयोग करने हेतु प्रेरित किया और परिवार में यदि कोई बिना हेलमेट एवं सीट बेल्ट के वाहन चलाते हैं उन्हें रोकने के लिए भी बताया गया और इंटरसेप्टर के द्वारा जिस प्रकार ओवरस्पीड गाड़ी चलाई जाती है उसका चालान किस प्रकार निकाला जाता है वह भी सभी स्काउट गाइड को प्रैक्टिकल करके दिखाया गया। शिविर के दौरान ग्रुप डांस ग्रुप सॉन्ग मार्च पास्ट स्किल इंडिया प्रदर्शनी आदि गतिविधियों की प्रतियोगिता आयोजित की गई । इस शिविर में मध्यप्रदेश भोपाल एवं इंदौर संभाग के नोडल ऑफिसर नीरज तिवारी भी उपस्थित रहे ।