मंदसौर। कलेक्टर गौतम सिंह की अध्यक्षता में साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक सुशासन भवन सभागृह में आयोजित की गई। बैठक के दौरान कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि स्कूलों में खाना साफ सुथरा और पौष्टिक बने। इस बात का विशेष तौर पर ध्यान रखें। इसके साथ ही सभी स्कूलों में एक विशेष अभियान चलाया जाए। जिसमें लड़कियों का हीमोग्लोबिन टेस्ट हो। उन्हें डाइट प्लान प्रदान करें। इसके साथ ही स्कूल की बच्चियों का उनके परिवार के साथ भोजन डाइट पर प्रशिक्षण भी प्रदान करें। इस कार्य में जिला शिक्षा अधिकारी, महिला बाल विकास अधिकारी, कृषि विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग मिलकर प्लान तैयार करें। सुशासन सप्ताह के अंतर्गत जितने भी आवेदन प्राप्त हुए हैं। सभी विभाग के अधिकारी 1 सप्ताह के अंदर सभी का निराकरण करें। इसके साथ ही सभी अधिकारी अपने जितने भी काम है, उनको रूटीन में करते रहे। स्वास्थ्य विभाग को निर्देश देते हुए कहा कि खड़ावदा में डॉक्टर की लगातार 10 दिन तक निगरानी करें। बैठक के दौरान सीईओ जिला पंचायत, अपर कलेक्टर सहित सभी जिला अधिकारी मौजूद थे।