भानपुरा। कुछ दिनों पहले भानपुरा मे एसआई अशोक शुक्ला द्वारा खुदखुशी का मामला सामने आया था। उक्त मामले मे अभी तक पुलिस किसी भी नतीजे पर नहीं पंहुची। मृतक एसआई का मोबाइल लोक होने से मोबाईल को दिल्ली पंहुचाया गया था। लेकिन अभी तक सिर्फ कॉल डिटेल में यही पता लगा है की मरने से पहले एसआई की अंतिम बात मोबाईल पर टीआई अवनीश श्रीवास्तव से हुई थी। अब पुलिस प्रशासन इस आधार पर टिकी हुई है की जैसे ही लोक खुलता है वैसे ही व्हाट्सअप कॉलिंग चेक किया जायेगा। हो सकता हो किसी से व्हाट्सअप पर वीडियो कॉल या ऑडियो कॉल हुआ है।
टीआई अवनीश श्रीवास्तव ने बताया कि वैसे तो अधिकतर बात स्टाफ से ही होती है और उस दिन अशोक ने मुझसे अंतिम बार बात की थी, वह खुश था, लेकिन हो सकता हो कभी व्हाट्सअप कॉलिंग पर अशोक की कोई बात किसी से हुई हो और उसके बात अशोक ने ये खौफनाक कदम उठाया हो, इसी के तहत मामले की पूरी जांच चल रही है।