इंदौर। प्रदेश की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन इंदौर से जनवरी में शुरू होने की संभावना है। इंदौर-जयपुर और इंदौर-जबलपुर के लिए ट्रेन को चलाने का प्रस्ताव है। अनुमान लगाया जा रहा हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने इंदौर दौरे के लिए ट्रेन के शुरू होने की तारीख का ऐलान कर सकते हैं।
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि हमारी तरफ से तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। इस संबंध में सांसद शंकर लालवानी ने भी रेलवे अफसरों से बात की है। यह ट्रेन 52 सेकंड में 100 किमी की रफ्तार पकड़ सकती है।
रेलवे सूत्रों के अनुसार इंदौर और जयपुर के बीच वंदे भारत ट्रेन का रूट उज्जैन वाला रहेगा। वंदे भारत ट्रेन जयपुर के दुर्गापुरा से दोपहर 3.10 बजे चलेगी। ये सवाई माधोपुर, नागदा, उज्जैन से होते हुए रात 12.15 बजे इंदौर पहुंचेगी। वापसी में ये ट्रेन सुबह 5.50 बजे चलकर उज्जैन, नागदा, सवाई माधोपुर होते हुए दुर्गापुरा (जयपुर) पहुंचेगी। जबलपुर के लिए भोपाल के रास्ते ही इस ट्रेन को चलाया जा सकता है।
वंदे भारत ट्रेन आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित हैं। इसकी गति इसे दूसरी ट्रेनों से अलग बनाती है। यह ट्रेन 160-180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है, इसलिए देशभर में इस ट्रेन की काफी मांग है। हालांकि देश में उपलब्ध रेल ट्रैक पर अधिकतम स्पीड 130 किमी प्रतिघंटा ही है।
वंदे भारत ट्रेन में वाई-फाई कंटेंट ऑन डिमांड की सुविधा भी दी गई है। हर कोच में 32 इंच की स्क्रीन लगाई गई है, जो यात्रियों को सूचना और इंफोटेनमेंट प्रदान करती है। एग्जीक्यूटिव कोच में 180 डिग्री घूमने वाली हैं।