BREAKING NEWS
KHABAR : विश्व बांस दिवस विशेष, बांस की खेती से जैव.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम बोरखेड़ा दतौली और सुबह.. <<     KHABAR : सरकारी दावों की खुली पोल, कच्चा मकान ढहा.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा.. <<     KHABAR : एमपी में स्वामित्व योजना की शुरुआत आज, 50.. <<     KHABAR : पर्युषण महापर्व के समापन पर कुकड़ेश्वर.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के डूंगलावदा में दर्दनाक सड़क.. <<     BIG NEWS : 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज.. <<     BIG NEWS : नीमच के बाबजी एएसी ब्लॉक प्लांट में.. <<     KHABAR : पीएम मोदी का बर्थडे और चीता प्रोजेक्ट का 4.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर सेवा संकल्प.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिन पर आशीर्वाद का दीया.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर भारत.. <<     फुलरा कंजर डेरा में आबकारी की दबिश,1200 लीटर.. <<     20 सितंबर को देवास में गूंजेगा सनातन का संदेश!.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 27, 2022, 1:07 pm
REPORT : मध्यप्रदेश प्रस्तावित राज्य युवा नीति पर कार्यशाला का आयोजन, आमंत्रित युवाओं को कार्यक्षेत्रों के अनुरूप किया आठ दलों में विभाजित, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। सोमवार को कलेक्टोरेट सभागृह में मध्यदेश शासन की प्रस्तावित युवा नीति को प्रभावी बनाने हेतु जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यशाला में प्रस्तावित युवा नीति हेतु शासन द्वारा चयनित कार्यक्षेत्रों पर विभन्न विभाग, संस्था, संघ, सामाजिक संगठन से संबंधित युवा जैसे डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, व्यापारी, खिलाड़ी, कृषक, श्रमिक, युवा चयनित प्रतिनिधि जिनकी आयु 35 वर्ष से कम है, को आमंत्रित कर सुझाव लिए गए। आमंत्रित युवाओं को कार्यक्षेत्रों के अनुरूप आठ दलों में विभाजित किया गया।

हर दल को अपने कार्यक्षेत्र जैसे शिक्षा एवं कौशल, रोज़गार एवं उद्यमिता, स्वास्थ्य, युवा नेतृत्व एवं सामाजिक कार्य, जीवन के लिए खेल, मेरा प्रदेश मेला गौरव, संवाहनीय पर्यावरण सुरक्षा हेतु जागरूकता और समावेशन एवं न्याय संगतता  पर अपने दल के साथियों के साथ मंथन के लिए समय दिया गया। मंथन के पश्चात दल के लीडर द्वारा फोरम के समक्ष प्रस्तुति दी गई।कार्यशाला में आए युवाओं ने नीतिकार कि भूमिका में विभन्न मसलों पर अपनी राय रखते हुए  शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को युवा केंद्रित बनाए जाने पर ज़ोर दिया। इसी के साथ प्रतिभागियों द्वारा युवा क्लब का गठन, ग्रामीण अंचलों में ई चौपाल, इनोवेशन ऑफिसर की नियुक्ति, मानसिक स्वास्थ्य परामर्शदाता, खिलाड़ियों के करियर प्रोत्साहन, युवा उद्यमिता के लिए मेंटर आदि सुझाव सांझा किए गए।

कार्यशाला की अध्यक्षता अपर कलेक्टर जमुना भिड़े ने की एवं रूपरेखा डिप्टी कलेक्टर त्रिलोचन गौड़ द्वारा बताई गई। कार्यशाला के अंत में  डिप्टी कलेक्टर कृतिका भीमवाद द्वारा प्रस्तुतियों पर अपने विचार साझा किए गए व वर्तमान में शासन द्वारा यवाओं के लिए संचालित कार्यक्रमों के बारे में भी अवगत कराया। कार्यशाला का समन्वयन जोएल कटारा (जिला पंचायत), पुष्पेंद्र चोरड़िया (एमजीएनएफ), मयंक पांडे (सीएम फेलो) द्वारा किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE