मनासा। शहर के वार्ड क्रमांक 02 के शमशान घाट रोड पर नाली नहीं होने सें वार्ड वासियों की बड़ी समस्या आ रहीं थी। पार्षद अनुसुईया दिनेश राठौर ने वार्डवासियों की समस्या का हल किया और आज नाली निर्माण के लिये खुदाई का काम चालू किया है। बहुत जल्द नाली का निर्माण किया जायेगा।
पार्षद अनुसुईया दिनेश राठौर ने नगर परिषद मनासा की अध्यक्ष डॉ सीमा अजय तिवारी एवं नगर परिषद मनासा के सीएमओ का बहुत बहुत धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।