नीमच । भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरेंद्र सेठी इन दिनो जैन समाज का तीर्थ धाम शिखर जी यात्रा पर थे। यात्रा सम्पन्न होने के प्रश्चात नीमच आगमन होने उनके इष्ट मित्रो और चाहने वालो द्वारा उनके निवास पर जाकर उन्हें फूलमाला पहना कर उनका स्वागत करने का दौर निरन्तर जारी है। इसी के तहत मुस्लिम समाज के लोगो द्वारा भी उनका स्वागत किया गया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय मानव अधिकार मंच के जिलाध्यक्ष भूरा कुरैशी, इलियास कुरेशी, इकबाल पठान, काले नेता, शहीद चौधरी, शकील कुरेशी, अकबर भाई, शहजाद कुरेशी, सलीम चौधरी सहित कई समाजजन मौजूद रहे।