BREAKING NEWS
KHABAR : 96वें श्रीहनुमान चालीसा पाठ से गूंजा.. <<     VIDEO NEWS: छतरपुर में ग्रामीणों का.. <<     KHABAR : खेल मैदान या निर्माण स्थल? नीमच में शुरू.. <<     VIDEO NEWS: राहुल-प्रियंका की गिरफ्तारी के विरोध.. <<     आदिवासी पारधी समाज की प्रेरणास्रोत शेवराबाई.. <<     VIDEO NEWS: आय से अधिक संपत्ति मामले में लोकायुक्त.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में मासूमों पर अचानक.. <<     BIG NEWS : रक्तांचल-3 के कलाकारों ने महाकाल के दरबार.. <<     BIG NEWS : नीमच में नियम तोड़ने वालों पर यातायात.. <<     VIDEO NEWS: राहुल गांधी की हिरासत के विरोध में.. <<     रतलाम में शिक्षक के ट्रांसफर के विरोध में.. <<     खरगोन में रास्ता पूछने के बहाने हमला कर लूट, 36.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में पहली बार हुआ सामूहिक अर्क विवाह,.. <<     खरगोन के पीपलगोन में लाखों की सीसी सड़क.. <<     VIDEO NEWS: राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर नीमच में.. <<     VIDEO NEWS: जमीन सौदा बना विवाद,भुगतान मांगने पर जान.. <<     BIG NEWS : नीमच में सनातन परंपरा का अनुपम संगम, भड़ली.. <<     KHABAR : राहुल गांधी की हिरासत के विरोध में भौरासा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 4, 2026, 4:37 pm
BIG NEWS : मंदसौर जिले के ग्राम भंडारिया में युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, आक्रोशित परिजनों ने महू-नीमच फोरलेन पर शव रखकर किया चक्का जाम, ढाई घंटे तक चले प्रदर्शन से यातायात हुआ बाधित, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े लोग, पढ़े रवि पोरवाल की खबर

Share On:-

मंदसौर। जिले के भावगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भंडारिया में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद गुरुवार को तनावपूर्ण स्थिति निर्मित हो गई। मृतक के परिजनों ने 20 से 25 लोगों पर घर में घुसकर मारपीट करने एवं जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना के विरोध में ग्रामीणों और परिजनों ने भावगढ़ फंटे पर शव रखकर चक्का जाम कर दिया, जिससे महू-नीमच फोरलेन मार्ग पर यातायात प्रभावित हो गया।

घर में घुसकर मारपीट का आरोप-
मृतक की पहचान हरीश पिता गोपाल उर्फ हिरालाल गायरी निवासी ग्राम भंडारिया के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार बुधवार शाम करीब 7रू30 से 8रू30 बजे के बीच 20 से 25 लोग बाइक पर सवार होकर उनके घर पहुंचे। आरोप है कि आरोपियों ने घर में घुसकर महिलाओं एवं अन्य परिजनों के साथ धक्का-मुक्की की तथा हरीश को एक कमरे में ले जाकर उसके साथ मारपीट की।

परिजनों ने आशंका जताई है कि मारपीट के दौरान हरीश को कोई जहरीला पदार्थ भी पिलाया गया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय मंदसौर ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे उदयपुर रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

ग्रामीणों ने एक व्यक्ति को पकड़कर पुलिस को सौंपा-
घटना के दौरान घर से चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों को आता देख आरोपी मौके से भागने लगे। इस दौरान एक व्यक्ति को पकड़ लिया गया, जिसे बाद में पुलिस के हवाले कर दिया गया।

दूसरे पक्ष की भी सामने आई जानकारी-
मामले में दूसरी ओर से मिली जानकारी के अनुसार हरीश द्वारा कथित रूप से एक युवती के नाम से फर्जी सोशल मीडिया आईडी बनाई गई थी। इसी बात को लेकर युवती के परिजन उसके घर पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि विवाद और मारपीट के बाद हरीश ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालांकि इस संबंध में अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

शव रखकर किया चक्का जाम-
युवक की मौत से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने गुरुवार दोपहर भावगढ़ फंटे पर शव रखकर चक्का जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी, जुलूस निकालने तथा उनकी अवैध संपत्तियों पर कार्रवाई की मांग की। चक्का जाम के कारण महू-नीमच फोरलेन मार्ग पर दोनों ओर करीब दो किलोमीटर लंबी वाहनों की कतार लग गई। इससे सैकड़ों वाहन घंटों तक जाम में फंसे रहे। सूचना मिलने पर पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से चर्चा कर उन्हें समझाइश दी। करीब ढाई घंटे बाद जाम समाप्त कराया गया।

निष्पक्ष जांच के बाद होगी कार्रवाई-
एडिशनल एसपी तेर सिंह बघेल ने बताया कि भावगढ़ थाना क्षेत्र के एक युवक की जहरीले पदार्थ के सेवन के बाद मृत्यु हुई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया था। बाद में परिजनों ने भावगढ़ फंटे पर प्रदर्शन किया, जिन्हें समझाइश देकर शांत कराया गया। उन्होंने कहा कि परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों और उनकी मांगों की निष्पक्ष जांच की जाएगी। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE