नीमच। शहर के स्कीम नंबर 36-ए स्थित सिद्धेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में 4 से 6 जून 2026 तक श्रीमद्भागवत कथा, श्रीराम कथा एवं चमत्कारी दिव्य दरबार श्री भूमिया सरकार का आयोजन किया जाएगा। कथा प्रतिदिन सायं 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक आयोजित होगी।
कार्यक्रम में श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर श्री हरिओमदास जी महाराज (मेहगांव, जिला भिंड) का सान्निध्य रहेगा। वहीं कथा वाचन सुश्री अनन्या शर्मा (सिवनी मालवा) द्वारा किया जाएगा।
आयोजन ग्वालियर-चंबल परिवार एवं नीमच की धर्मप्रेमी जनता के सहयोग से किया जा रहा है। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कथा श्रवण एवं धर्मलाभ लेने की अपील की है।